Aditi Rao Hydari: जब फिटनेस की बात आती है तो निश्चित तौर पर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में नजर आने वाली अदिति राव हैदरी को कैसे भूल सकते हैं। निश्चित तौर पर खूबसूरती में कहर ढाती है। आज यानी 28 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है लेकिन क्या आपको पता है कि वह अपनी डाइट में किन चीजों का सेवन करती है। खुद उन्होंने यह बताया था कि वह घी को कटोरी में पीती है और रात को चॉकलेट भी खाती है। ऐसे में आखिर उनकी डाइट में क्या खास होता है जो उन्हें इस कदर फिट बनाकर रखा हुआ है।
कैसे घी खाकर भी फिट है Aditi Rao Hydari
कपिल शर्मा के शो में अदिति राव हैदरी ने इस बात का खुलासा किया कि वह घी कटोरी से पीती है। एक्सपर्ट की माने तो घी हेल्दी होता है जो आपकी स्किन से लेकर जॉइंट्स, हार्मोंस और डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद है। घी में हाई कैलोरी भी होता है। ऐसे में कैलोरी को बैलेंस करने की जरूरत होती है नहीं तो आपका फैट बढ़ेगा। वेट कभी नहीं घटेगा। ऐसे में आपको सिर्फ कैलोरी के बारे में जानना जरूरी होता है।
नाश्ते से लेकर डिनर तक में क्या खाती है अदिति राव हैदरी
वहीं इससे हटकर अगर अदिति राव हैदरी के डेली डाइट की बात करें तो उन्होंने खुद इस बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया था कि नाश्ते में वह इडली खाना पसंद करती है और साउथ इंडियन खाना उन्हें काफी पसंद है। कभी-कभी वह अंडे का भी सेवन करती है क्योंकि वह उनके लिए हेल्दी है। इतना ही नहीं दोपहर के खाने में वह कुछ भी खा लेती है जैसे क्विनोवा या फिर कोई भी शाकाहारी खाना दाल, चावल सब्जी। वहीं रात में वह डिनर में प्रोटीन खाने की कोशिश करती है। अदिति राव हैदरी ने बताया था कि प्रोटीन खाने से उन्हें फायदा होता है। ऐसे में वह मछली, सूप, चिकन कटलेट कबाब जैसी चीज खाती है।
इतना ही नहीं अदिति राव हैदरी ने यह भी कहा कि उन्हें जो खाना पसंद होता है वह वही खाती है। कभी-कभी अगर उन्हें रात के 8 बजे चॉकलेट खाने का मन करता है तो वह उसे खाती है क्योंकि उन्हें लगता है कि आपको खुश रहने की जरूरत होती है।







