---Advertisement---

Aditi Rao Hydari: कान्स से ‘हीरामंडी की बिब्बो जान’ के फर्स्ट लुक पर मर मिटेंगे आप, यकीन ना हो तो देखें फोटोज

Aditi Rao Hydari: कान्स फिल्म फेस्टिवल से अदिति राव हैदरी का लुक सोशल मीडिया पर फिलहाल खूब चर्चा में है जिसमें वह ट्रेडिशनल क्वीन नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 22, 2024 4:11 अपराह्न

Aditi Rao Hydari
Follow Us
---Advertisement---

Aditi Rao Hydari: कान्स फिल्म फेस्टिवल से अदिति राव हैदरी का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसमें वह एथनिक ड्रेस में बवाल नजर आ रही है। जी हां, ऐश्वर्या राय के बाद अदिति राव हैदरी लॉरियल पेरिस के एंबेसडर के तौर पर शिरकत करने के लिए यहां पहुंची है। लेटेस्ट लुक में अदिति एथनिक ब्यूटी नजर आई और फैंस का दिल चुरा गई। अदिति रेड कार्पेट पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। वहीं बीते दिन उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में कातिलाना नजर आई। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई अदिति राव हैदरी और क्यों हो रही है उनकी तारीफ।

गोल्डन एथनिक ड्रेस को इस तरह स्टाइल कर रही अदिति

अदिति राव हैदरी इस दौरान गोल्डन एथनिक शरारा सूट में नजर आ रही है। गोल्डन बॉर्डर वर्क में फुल स्लीव एथनिक ड्रेस वाकई काफी खास है। वहीं एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप के साथ कानों में झुमके और बालों में गजरा लगाकर अपने लुक में चार चांद लगा रही है। एक्ट्रेस ने बिंदी से अपने इस लुक को कंप्लीट किया। फिलहाल ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग अदिति के ट्रेडिशनल अंदाज पर फिदा हो रहे हैं।

इस खूबसूरती का नहीं है जवाब

कहने में दो राय नहीं है कि अदिति का यह लुक वाकई काफी खास है और वह इस ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। झुमके के साथ बिंदी, मिडल पार्टेड बन और रेड लिपस्टिक में उनकी खूबसूरती हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने के लिए काफी है। इसे देखने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं।

अदिति के रेड कार्पेट लुक का है इंतजार

अदिति राव हैदरी को रेड कार्पेट पर चलते हुए देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं और उनके लुक को लेकर लोग एक्साइटेड है। इस बार वह क्या तड़का लगाने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अदिति संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थी जिसमें भी बिब्बो जान के किरदार में वह चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026