---Advertisement---

Aditya Dhar के जन्मदिन पर यामी गौतम हुई रोमांटिक, ‘धुरंधर’ पति के लिए कहा कुछ ऐसा कि सारा अर्जुन नहीं रही चुप

Aditya Dhar: धुरंधर से धमाका करने वाले निर्देशक की पत्नी ने उनके जन्मदिन के मौके पर खास पोस्ट के साथ उन्हें बधाई दी है।आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है और इसके साथ ही सारा अर्जुन ने इस पर कमेंट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2026 12:58 अपराह्न | Updated: मार्च 12, 2026 1:59 अपराह्न

Aditya Dhar
Follow Us
---Advertisement---

Aditya Dhar: हाल ही में धुरंधर फिल्म से निर्देशक के तौर पर अपना रुतबा दिखाने वाले आदित्य धर आज यानी 12 मार्च को आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा की दुनिया में उन्होंने अपनी एक ऐसी पहचान बनाई जो दशकों तक याद रखी जा सकती है। इस सब के बीच उनके जन्मदिन के मौके पर हर कदम पर उनका साथ देने वाली पत्नी यामी गौतम ने स्पेशल पोस्ट के जरिए पति को बर्थडे विश करती हुई दिखी है। धुरंधर 2 निर्देशक आदित्य धर का जन्मदिन निश्चित तौर पर उनके फैंस और चाहने वालों के लिए खास है लेकिन इस सबके बीच यामी गौतम ने क्या कहा।

Aditya Dhar के जन्मदिन पर क्या बोली यामी गौतम

आदित्य धर के जन्मदिन के मौके पर यामी गौतम ने दो खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जहां एक में दोनों पहाड़ों में खूबसूरत वादियों में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों जिम में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल है जो इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वे स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं इसके साथ ही कैप्शन में यामी ने लिखा, “काश मेरे लिए तुम क्या हो यह बताने के लिए मेरे पास शब्द होते। मेरे और सिर्फ मेरे आदित्य को हैप्पी बर्थडे लव।” कहा जा रहा है कि यामी गौतम धुरंधर 2 में कैमियो में नजर आ सकती है।

यामी गौतम के पोस्ट पर देखें सारा अर्जुन की प्रतिक्रिया

यामी गौतम के इस इमोशनल बर्थडे पोस्ट को देखने के बाद आदित्य धर की हीरोइन यानी धुरंधर 2 एक्ट्रेस सारा अर्जुन चुप नहीं रही। उन्होंने कमेंट में दिल और एविल आई शेयर करती हुई दिखी। फैंस जन्मदिन की बधाई देने में पीछे नहीं रहे। निश्चित तौर पर फिलहाल धुरंधर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले आदित्य धर बहुत जल्द धुरंधर 2 से धमाल करते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। पहले धुरंधर से कमाई में रिकॉर्ड दर्ज करने वाली इस फिल्म पर नजरे रहने वाली है। जहां एक बार फिर धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल दिखाई देंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026