---Advertisement---

आखिर क्या है Aditya Roy Kapur और Ananya Panday के रिश्ते की सच्चाई, चंकी पांडे हैं खफा!

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: बॉलीवुड के गलियारों में फिलहाल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों को हवा तब और मिल गई जब हाल ही में उन्हें स्पेन में छुट्टी बिताते हुए देखा गया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2023 10:42 पूर्वाह्न

aditya ananya
Follow Us
---Advertisement---

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: बॉलीवुड के गलियारों में फिलहाल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों को हवा तब और मिल गई जब हाल ही में उन्हें स्पेन में छुट्टी बिताते हुए देखा गया था। कपल को एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए स्पॉट किया गया लेकिन इस सबके बीच अनन्या के पिता चंकी पांडे ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद फैंस हैरान रह गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अनन्या और आदित्य के रिश्ते को लेकर बात करते हुए नजर आए। शायद यह खबर कपल के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि चंकी अपने अंदाज में इस रिश्ते को मना कर गए। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

क्या अनन्या-आदित्य के रिश्ते से खुश नहीं हैं चंकी

दरअसल एक इंटरव्यू में चंकी पांडे ने कहा कि “यह सब ग्लैमर वर्ल्ड का कमाल है। यहां आकस्मिक क्षति होना तय है। जी हां, चंकी ने इस इंटरव्यू में इशारों इशारों में यह कह दिया कि अनन्या और आदित्य के रिश्ते से वह खुश नहीं हैं और उनके बारे में जो अफवाह उड़ाई जा रही है वह भी कहीं ना कहीं सच नहीं है। दरअसल इस दौरान एक्टर ने कहा जब आप फिल्म इंडस्ट्री में होते हैं तो ऐसी चीजें होती ही रहती है। कहा गया है कि आकस्मिक क्षति होना तय है और इसे कोई रोक नहीं सकता।”

चंकी कर गए रिश्ते से इंकार

दरअसल चंकी पांडे यहीं नहीं रुके जब उनसे यह पूछा गया कि अनन्या पांडे के साथ कौन ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन अच्छा लगेगा। तो यहां भी चंकी पांडे ने आदित्य रॉय कपूर का नाम लेने से कतराते हुए नजर आए और उन्होंने कहा की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के साथ की तो उन्हें टाइगर और अनन्या की जोड़ी पसंद है। वहीं उन्होंने कहा कि ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक आर्यन के साथ भी वह काफी अच्छी लगी थी। इशारों इशारों में चंकी तो बहुत कुछ कह गए लेकिन फिलहाल फैंस काफी एक्साइटेड है कि आखिर दोनों के रिश्ते की सच्चाई है क्या।

क्या है आदित्य-अनन्या के बीच का रिश्ता

इससे पहले अनन्या पांडे की मां भावना पांडे भी रिश्ते को लेकर मना कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी सिंगल है और अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रही है। अब ऐसे में फैंस काफी कंफ्यूज हो गए हैं। जहां दूसरी तरफ करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में अनन्या पांडे की खिंचाई करते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस दौरान आदित्य रॉय कपूर के नाम से उन्हें चिढ़ाया था। इतना ही नहीं करण की पार्टी में भी दोनों को साथ में सपोर्ट किया गया। इसके अलावा कई पार्टी और इवेंट में भी दोनों साथ नजर आते हैं। हद तो तब हो गई जब उन्हें हाल ही में छुट्टी बिताते स्पेन में स्पॉट किया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे बहुत जल्द आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2‘ नजर आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026