---Advertisement---

Pawan Singh के ‘रसगुल्ला नियन गाल’ के बाद Khesari Lal लेकर आए ‘गूलू गूलू गाल’ Bhojpuri Song, रानी संग लगा दी आग

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव का नया Bhojpuri Song 'गूलू गूलू गाल' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में उनके साथ रानी हैं। पवन सिंह के रसगुल्ला नियन गाल' के बाद खेसारी का आया गालों पर गाना।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 11, 2024 11:05 पूर्वाह्न

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song : कुछ हफ्तों पहले सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) गालों पर एक बेहद खूबसूरत भोजपुरी गाना लेकर आए। इस गाने के बोल ‘रसगुल्ला नियन गाल’ थे । इसे लोगों ने इतना ज्यादा पसंद किया कि, ये 3 हफ्तों के अंदर ही 18 लाख व्यूज तक पहुंच गया है। आस्था सिंह ( Astha Singh) के साथ पवन सिंह की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने के बाद ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव गालों पर (Khesari Lal Yadav ) नया Bhojpuri Song ‘गूलू गूलू गाल’ लेकर आए हैं। इस गाने में उनके संग भोजपुरी एक्ट्रेस रानी (Rani) हैं। गाने को 11 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इसके लिरक्स और म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Khesari Lal Yadav और Rani का ‘गूलू गूलू गाल ‘Bhojpuri Song हुआ रिलीज

Video Credit Pippa Music Bhojpuri

खेसारी और रानी के इस खूबसूरत ‘गूलू गूलू गाल’ गाने को Pippa Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब अकाउंट पर 11 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस भोजपुरी गीत में खेसारी एक्ट्रेस के खूबसूरत गालों की तारीफ कर रहे हैं। गाने में एक्टर और एक्ट्रेस की अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में रानी को देख खेसारी दिल को हार जाते हैं। उनकी खूबसूरती को वो काफी निहारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह गालों की तारीफ भी कर रहे हैं। इस नए भोजपुरी गाने को आजाद सिंह ने लिखा है वहीं, म्यूजिक विशाल सिंह का है।

“गूलू गूलू गाल” गाने पर कुछ ही घंटों में 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 47 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को देख एक यूजर लिखता है कि, “भाई लोगन इंतज़ार ख़त्म अब आ गया “गूलू गूलू गाल ” अब मिलके मचाओ बवाल आज 4 मिलियन एक दिन का टारगेट है आप लोगो का पूरा साथ चाहिए।”

Pawan Singh का ‘रसगुल्ला नियन गाल’ भोजपुरी गाना लोगों को आया खूब पसंद

Video Credit Sur Music

आपको बता दें, इसी साल 16 अक्टूबर को पवन सिंह का “रसगुल्ला नियन गाल” भोजपुरी गाना आया था। ये भी लोगों को खूब पसंद आया। इसमें एक्ट्रेस आस्था सिंह के साथ पवन सिंह रोमांस कर रहे थे। गाने पर अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 83 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। ये गाना सूर्यवंशम भोजपुरी फिल्म का था। इस गाने को Sur Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026