---Advertisement---

क्या Aishwarya Rai को छोड़ 10 साल पहले ही दूसरी शादी का मन बना चुके थे Abhishek Bachchan? Reddit यूजर ने उठाया सवाल; जाने डिटेल

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें जहां सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। ऐसे में कई थ्रोबैक चीजें लगातार सनसनी मचा रही है। ऐसे में रेडिट यूजर को अभिषेक बच्चन का पुराना ट्वीट मिला है तो दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो भी चर्चा में है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 1:45 अपराह्न | Updated: नवम्बर 6, 2024 4:03 अपराह्न

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड सेलेब्स की शादी हो या फिर तलाक ब्रेकअप हो या फिर लिंकअप हर चीज पर लोगों की नजर होती है। फिलहाल जबरदस्त चर्चा में है ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादीशुदा जिंदगी जिस पर आए दिन अफवाहों का दौर जारी है। हालांकि इस सब के बीच Reddit पर अभिषेक बच्चन का 10 साल पुराना एक ट्वीट चर्चा में है और इसने सनसनी मचा दी है। इसे शेयर करते हुए यूजर सवाल खड़े करते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय का एक वीडियो भी चर्चा में है जिसमें वह यह कहती हुई नजर आती है कि उनके और अभिषेक के बीच काफी लड़ाई होती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।.

Reddit यूजर की Abhishek Bachchan Aishwarya Rai मामले में राय

दरअसल रेडिट पर एक यूजर ने कुछ ऐसा पोस्ट किया जो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। इस दौरान यूज़र ने लिखा, “इस समय सोशल मीडिया पर पूरा माहौल ऐश्वर्या फैंस और अभिषेक विरोधी है। उनके रिश्ते में दरार कई मुद्दों की वजह से आई और इसमें पारिवारिक हस्तक्षेप और इनसिक्योरिटी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है लेकिन अभिषेक ने शायद ऐश्वर्या को धोखा नहीं दिया कम से कम निम्रत कौर के लिए तो नहीं। अलगाव के इन खबरों से अभिषेक बेहद नाराज है।” वही इस पोस्ट के कमेंट में एक यूजर ने लिखा क्या आप भरोसा कर सकते हैं कि यह ट्वीट 10 साल पहले का है।

Reddit यूजर को मिला Abhishek Bachchan का पुराना पोस्ट

जहां तक यूजर द्वारा शेयर किए गए इस ट्वीट की बात करें तो 2014 में भी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की खबरें काफी सुर्खियों में रही लेकिन इस सबके बीच इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अभिषेक बच्चन ने हेटर्स को करारा जवाब दिया था। उन्होंने इस पर ताना भी मारा था। दरअसल एक्टर ने इस दौरान लिखा था, “ठीक है इसलिए मुझे विश्वास है कि मैं तलाक ले रहा हूं मुझे बताने के लिए धन्यवाद क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं दूसरी शादी कब कर रहा हूं धन्यवाद।” वहीं इस ट्वीट को देखकर लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और यूजर्स शॉक्ड है।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai की होती थी लड़ाई

दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहती हुई नजर आती है कि उनके और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच लड़ाई होती है।उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई हर दिन होती है लेकिन वह किसी बात पर नहीं बल्कि आपसी सहमति पर रहता है। एक्ट्रेस के मुताबिक ये लड़ाई ज्यादा सीरियस नहीं होते हैं और उन्होंने अपने हेल्दी रिलेशनशिप और झगड़े को लेकर बात करते हुए यह भी बोली थी कि अगर यह नहीं होगा तो सब बोरिंग हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026