---Advertisement---

बॉलीवुड के सिंघम Ajay Devgn भी कर चुके हैं भोजपुरी फिल्म में काम, इस दिग्गज सितारे के साथ आजमाया था हाथ

Ajay Devgn: बॉलीवुड में दमखम दिखा चुके सिंघम अजय देवगन इंडस्ट्री में वह नाम है जो फैंस के बीच अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर आज एक फैमली मैन हैं और आए दिन अपनी बेटी न्यासा देवगन की वजह से लाइमलाइट में होते हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 31, 2023 12:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ajay Devgn: बॉलीवुड में दमखम दिखा चुके सिंघम अजय देवगन इंडस्ट्री में वह नाम है जो फैंस के बीच अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टर आज एक फैमली मैन हैं और आए दिन अपनी बेटी न्यासा देवगन की वजह से लाइमलाइट में होते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में दमदार रोल में नजर आने वाले अजय देवगन के बारे में एक बात शायद आप नहीं जानते होंगे। जी हां, क्या आपको पता है कि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने वाले अजय भोजपुरी फिल्मों में भी किस्मत आजमा चुके हैं। अगर आप भी इस बात को जानने के बाद हैरान हैं तो आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसमें एक्टर अपना भोजपुरिया अवतार दिखा चुके हैं।

इस भोजपुरी फिल्म में नजर आए थे अजय देवगन

बता दें कि अजय मनोज तिवारी और शर्बानी मुखर्जी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एसपी कुणाल सिंह का किरदार निभाया था। अस्लाम शेख द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन की भूमिका को फैंस ने काफी पसंद किया था और वह चर्चा में आ गए थे। फैंस को अपने सुपरस्टार का भोजपुरी अवतार काफी पसंद आया था। इस फिल्म में उन्होंने जो भोजपुरी तड़का लगाया उसे देख फैंस चौंक गए। खैर, इस फिल्म की जान बन गए अजय देवगन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।

Also Read: Farebi Yaar Web Series On ULLU: भारती झा की बोल्डनेस देख दीवाने हुए फैंस, आखिर इस बार किस हद को करेंगी पार

इस फिल्म में दमदार रोल में दिखेंगे अजय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म ‘भोला’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नया टीजर हाल ही में आया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन कर रहे हैं जिसमें तबू नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपक दोबरियाल, शरद केलकर, माकरंद देशपांडे और संजय मिश्रा भी दमदार रोल में दिखने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अजय की यह फिल्म 30 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली है।

Also Read: फिटनेस के लिए ये खास डाइट और प्लान है Kriti Sanon का सीक्रेट, वेट कम करने में है बेहद असरदार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 14

जुलाई 3, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7

जुलाई 3, 2026

Aamir Khan

जुलाई 3, 2026

Baby Do Die Do Review

जुलाई 3, 2026

Taylor Swift

जुलाई 3, 2026

Salman Khan

जुलाई 3, 2026