---Advertisement---

मुंबई के पॉश इलाके में Ajay Devgn ने खरीदे 5 आलीशान ऑफिस, कीमत जानकर लगेगा झटका

Ajay Devgn: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार है और इनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। हाल ही में सिंघम स्टार को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 5 ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी है जिनकी कीमत करोड़ों में है। करोड़ों में है प्रॉपर्टी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 5:14 अपराह्न

ajay devgn
Follow Us
---Advertisement---

Ajay Devgn: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार है और इनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। हाल ही में सिंघम स्टार को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई के अंधेरी में 5 ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी है जिनकी कीमत करोड़ों में है।

करोड़ों में है प्रॉपर्टी की कीमत

बता दें, डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix, की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन ने जो पांच प्रॉपर्टीज खरीदी है उनकी कुल वैल्यू करीब 45.09 करोड़ रुपए है। कुल 13293 स्क्वायर फुट एरिया के ये पांच ऑफिस प्रॉपर्टीज ओशिवारा के वीरा देसाई रोड पर स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में है।

16वें और 17वें मंजिल पर है ये ऑफिस यूनिट्स

बता दें, अजय देवगन के इन नए ऑफिस यूनिट्स में से 3 प्रॉपर्टी 16 वीं मंजिल पर है और 2 प्रॉपर्टी 17वीं मंजिल पर है। इस पांचों ऑफिस प्रॉपर्टीज के लिए अजय देवगन ने कुल 2 करोड़ 70 लाख रुपए की स्टंप ड्यूटी अदा की है और प्रॉपर्टीज के कागज विशाल (अजय) वीरेंद्र देवगन के नाम पर रजिस्टर किए गए है। जानकारों का कहना है कि अजय देवगन के इन पांच ऑफिस प्रॉपर्टीज का इस्तेमाल प्रोडक्शन हाउस के लिए किया जाएगा।

मुंबई में अजय के पास है 2 घर

मुंबई में अजय देवगन के पास पहले से दो आलीशान घर है जिसमे से एक जुहू में है वो दूसरा मालगाड़ी रोड पर स्थित है। बता दें अजय देवगन के दोनों घरों की कुल कीमत करीब 42 करोड़ रुपए आंकी गई है वहीं उनके प्राइवेट जेट की कीमत करीब 84 करोड़ रुपए हैं।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अजय देवगन जल्द फिल्म मैदान में नजर आयेंगे जिसका निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है और साल 2023 में उनकी एक और फिल्म रेड 2 भी रिलीज होने जा रही है। रेड 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता और इसके प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026