---Advertisement---

Ajey: The Untold Story of a Yogi Review जानकर ही करें टिकट बुक, संघर्ष के साथ त्याग और राष्ट्रवादी सोच की प्रेरणा है सीएम योगी की कहानी

Ajey: The Untold Story of a Yogi Review: अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी आखिरकार सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है अगर आप भी लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं टिकट बुक करने से पहले खास बातें जो आपके लिए बन सकती है इंस्पिरेशन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2025 12:52 अपराह्न

Ajey The Untold Story of a Yogi Review
Follow Us
---Advertisement---

Ajey: The Untold Story of a Yogi Review: योगी आदित्यनाथ की जिंदगी से इंस्पायर्ड फिल्म अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी तमाम विवादों के बाद आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जहां एक तरफ फिल्म की तकरार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 से है तो वहीं दूसरी तरफ अनुराग बासु की निशांची रिलीज हुई है। इस सबके बीच अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी रिव्यू लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी से प्रेरित कहानी देखने के लिए इंतजार में थे। क्या यह लोगों को आकर्षित कर पाएगी इस पर तो फिलहाल नजरे रहेगी लेकिन आइए जानते हैं फिल्म की रिव्यू।

Ajey: The Untold Story of a Yogi Review में जानें क्या है खासियत

रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित और रितु मेंगी द्वारा निर्मित,शांतनु गुप्ता की पुस्तक द मॉन्क ह बिकेम चीफ मिनिस्टर से प्रेरित फिल्म की कहानी सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में अजय सिंह विष्ट यानी योगी आदित्यनाथ के रूप में अनंत जोशी और महंत अवैद्यनाथ के तौर पर परेश रावल ने कुछ इस तरह अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में बस चुके हैं। इंस्पिरेशन से भरपूर यह कहानी आपको कुर्सी पर बांधकर रखने वाली है। ऐसे में अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी रिव्यू शानदार है अगर आप किसी बायोपिक को एंजॉय करना चाहते हैं।

योगी बनकर युवा शख्स ने संभाल समाज को बदलने की जिम्मेदारी

भोजपुरी पावर स्टार निरहुआ अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी फिल्म में दमदार भूमिका निभाकर एक बार फिर खुद को साबित कर गए कि फैंस क्यों उन्हें चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कहानी त्याग संघर्ष और राष्ट्रवादी सोच से प्रेरित है जहां एक युवा अपने परिवार छोड़कर योगी बन जाता है ताकि वह अपने समाज की सेवा कर सके। योगी के सीएम बनने से पहले के सफर को भी फिल्म में दिखाई गई है जो आज एक फायर ब्रांड नेता बन चुके हैं। इसकी शुरुआत आसान नहीं थी जहां उन्हें अपनी ही फैमिली को छोड़ने पड़ी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की पर्सनल जिंदगी की झलक भी आप फिल्म के जरिए देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3

जुलाई 13, 2026