---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: बस याद बनकर रह जाएगा पवन सिंह और आकांक्षा का यह गाना, रिलीज के दिन क्यों लगाया मौत को गले?

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में सुसाइड कर मौत को गले लगा ली है। इस बीच उनका एक गाना आज ही रिलीज किया गया है जिसमें वह पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम है 'ये आरा कभी हारा नहीं'। फैंस इस गाने को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2023 3:09 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 3:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। आज यानी 26 मार्च को एक्ट्रेस ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। आकांक्षा भले ही इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं लेकिन वह अपने पीछे फैंस के लिए कई सुपरहिट फिल्में और गाने दे गयी। वहीं फैंस के लिए आकांक्षा का आखिरी गाना आज ही रिलीज हुआ जो लगातार बज में है। सोशल मीडिया पर यह गाना खूब चर्चा में है और वीडियो को देख लोग इमोशनल हो रहे हैं। आकांक्षा के इस गाने का नाम है ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ जिसमें उनके ओपोजिट पवन सिंह नजर आ रहे हैं।

वीडियो में बिंदास नजर आईं आकांक्षा

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काफी अलग और बिंदास नजर आ रही हैं और उन्हें देख ऐसा लग नहीं रहा है कि वह सुसाइड जैसे कदम को उठाएंगी। ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन ने लिखे और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने में पवन सिंह दबंग रोल में नजर आ रहे हैं वहीं आकांक्षा हमेशा की तरह बेबाक दिखीं।

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

ताबड़तोड़ वीडियो को देख रहे हैं लोग

पवन सिंह और आकांक्षा के इस गाने को म्यूजिक टोन यूट्यूब चैनल से 26 मार्च को जारी किया गया है। इस वीडियो पर 664,434 व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में पवन सिंह और आकांक्षा दुबे जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अलग अंदाज में नजर आ रही हैं और उनकी ड्रेस काफी अलग है।

आखिर क्यों मौत को गले लगाई आकांक्षा

आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में फंदे पर लटकी मिली जिसके बाद फैंस काफी हैरान रह गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर समर सिंह संग रिलेशनशिप में थी। आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती थी। मौत से एक दिन पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था।

यहां देखें Video:-

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026