---Advertisement---

Akhanda 2 Release पर ग्रहण! आखिर क्या है वो विवाद जिसकी वजह से नंदमुरी बालकृष्ण की हुई बेइज्जती, धुरंधर के लिए रास्ता हुआ साफ

Akhanda 2 Release: नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 रिलीज पोस्टपोन कर दी गई लेकिन क्या है इसकी वजह। कैसे रणवीर सिंह की धुरंधर का रास्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स और कैसे अंतिम समय में मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2025 11:01 पूर्वाह्न

Akhanda 2 Release
Follow Us
---Advertisement---

Akhanda 2 Release: नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरी पल में फिल्म की रिलीज टाल दी गई। अनिश्चितकाल तक के लिए अखंडा 2 रिलीज को इस तरह से टालने की खबर जब सोशल मीडिया पर आई तो हलचल मच गई। क्या है वह विवाद जिसकी वजह से नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म रिलीज से पहले मुसीबत का सामना कर रही है और क्यों उनकी बेइज्जती हो गई। हालांकि इस सबके बीच इतना तो साफ है कि रणवीर सिंह की धुरंधर के लिए रास्ता साफ हो गया है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर उन्हें एक अलग लेवल की टक्कर मिल सकती थी।

नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 टलने पर क्या बोले मेकर्स

प्रोडक्शन टीम की तरफ से इस बात की जानकारी देते हुए अखंडा 2 रिलीज के पोस्टपोन होने की खबर फैंस को दी गई।पोस्ट में कहा गया, “भारी मन से, हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अखंडा 2 कुछ ज़रूरी वजहों से तय समय पर रिलीज़ नहीं हो पाएगी। यह हमारे लिए बहुत दुख की बात है, और हम सच में समझते हैं कि फिल्म का इंतज़ार कर रहे हर फ़ैन और मूवी लवर को इससे कितनी निराशा होती है। हम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हुई परेशानी के लिए हम दिल से माफ़ी चाहते हैं। आपका सपोर्ट हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम वादा करते हैं कि बहुत जल्द एक पॉज़िटिव अपडेट शेयर करेंगे।”

अखंडा 2 टिकट बुक कर चुके लोगों को क्या मिलेगा रिफंड

इसके साथ ही पहले से टिकट बुक कर चुके लोगों से कहा गया कि “असुविधा के लिए हमें माफ़ी है। सभी टिकट अपने आप रिफ़ंड हो जाएंगे। अगर आपको 12/6 तक रिफ़ंड का नोटिफ़िकेशन नहीं मिलता है, तो कृपया customersupport@regalcinemas.com पर हमसे संपर्क करें।” अखंड 2 रिलीज पोस्टपोन होने के बाद निश्चित तौर पर फैंस का दिल टूट गया है।

क्यों टल गई नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 रिलीज

अखंडा 2 रिलीज पोस्टपोन की बात करें तो कानूनी और फ़ाइनेंशियल दिक्कतों यानी इरोस का बकाया नहीं चुकाने की वजह से रिलीज़ 5 दिसंबर से अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है। लोगों का कहना है कि बोयापति-बालकृष्ण के मास सीक्वल का क्लैश होना तय था। फ़ैन निराश, थिएटर्स में अफ़रा-तफ़री। उम्मीद है यह जल्द ही सुलझ जाएगा। रिपोर्ट की माने तो एरोस इंटरनेशनल को 28 करोड़ रुपए बकाए का नहीं चुकाने की वजह से यह विवाद हुआ जिसकी वजह से कोर्ट ने इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड द्वारा दायर एक अपील पर स्क्रीनिंग रोक दी है।

धुरंधर की कम हुई अखंडा 2 से मुसीबत

अखंडा 2 की बात करें तो बोयापति श्रीनू के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता, हर्षाली मल्होत्रा जैसे स्टार्स नज़र आने वाले थे जिसकी सीधी तकरार रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ थी। एडवांस बुकिंग में अखंडा 2 खूब कमाल दिखा रही थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026