---Advertisement---

Ranveer Singh Dhurandhar कंट्रोवर्सी के बाद क्या नंदमुरी बालकृष्ण से खा गए मात, देखें एडवांस बुकिंग में अखंडा 2 के सामने हाल

Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर एडवांस बुकिंग में क्या नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 से मात खा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स और क्यों चर्चा में है यह फिल्म। आखिर ओपनिंग डे कलेक्शन में कौन मारेगी बाजी।

By: Anjali Wala

On: गुरूवार, दिसम्बर 4, 2025 11:51 पूर्वाह्न

Ranveer Singh Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर जहां एक तरफ मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित फिल्म बताई जाने के बाद कंट्रोवर्सी में फंसी है। दूसरी तरफ कांतारा फिल्म को लेकर ऋषभ शेट्टी की दैव सीन एक्टिंग को लेडी घोस्ट कहने की वजह से भी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। रणवीर सिंह धुरंधर रिलीज से पहले चौतरफा फंसे हुए नजर आ रहे हैं लेकिन इस सब के बीच एडवांस बुकिंग का हाल देखकर यह तो तय है कि नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 के सामने उन्हें काफी मेहनत करने की जरूरत पड़ रही है क्योंकि दोनों के बीच उठापटक जारी है। हालांकि रणवीर सिंह धुरंधर से क्या कमाल दिखा रहे हैं आइए देखते हैं।

Ranveer Singh Dhurandhar से क्या दिखा रहे कमाल

जहां तक सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की माने तो धुरंधर फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल तो दिखा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की अगर बात करें तो हिंदी में इसने 2.59 करोड़ का कलेक्शन पूरे भारत में कर लिया है 4016 शो के लिए 58801 टिकट की बिक्री हुई है जो 2D और आईमैक्स 2D दोनों में है। इसके अलावा ब्लॉक सीट पर कुल कलेक्शन 4.24 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। हालांकि इसमें फेरबदल होने की संभावना है।

अखंडा 2 का देखें एडवांस बुकिंग में रणवीर सिंह धुरंधर का हाल

वहीं रणवीर सिंह धुरंधर से हटके अगर नंदमुरी बालकृष्ण और हर्षाली मल्होत्रा की अखंडा 2 की बात करें तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल, मलयालम में यह 2D और 3D में रिलीज हो रही है जहां 2633 शो के लिए 87000 से ज्यादा टिकट की बिक्री बताई जा रही है। पूरे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.97 करोड़ रुपए है लेकिन ब्लॉक सीट पर 5.08 करोड़ रुपए है। ऐसे में अगर सिर्फ हिंदी में कमाई की बात करें तो रणवीर सिंह धुरंधर से अपना दबदबा दिखा रहे हैं लेकिन ब्लॉक सीट में फिलहाल अखंडा 2 कांटे की टक्कर दे रही है। पहले दिन का कुल कलेक्शन किसका ज्यादा होता है इस पर लोगों की नजरे रहने वाली है।

जहां तक बात करें रणवीर सिंह की धुरंधर की तो फिल्म 280 करोड़ के बजट में तैयार हुई है जिसमें सारा अर्जुन, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आने वाली है। इसके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे भी दिखाई देने वाले हैं।

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shweta Tiwari

जनवरी 20, 2026

Salman Khan

जनवरी 20, 2026

Kiara Advani

जनवरी 20, 2026

kozhikode Suicide Case

जनवरी 20, 2026

Brooklyn Beckham

जनवरी 20, 2026

Love And War

जनवरी 19, 2026