---Advertisement---

Ranveer Singh: ऋषभ शेट्टी और कांतारा फैंस के गुस्से के बीच धुरंधर एक्टर ने मांगी माफी, लोगों ने दी धमकी ‘बुरे वक्त के लिए…’

Ranveer Singh: धुरंधर फिल्म की रिलीज से पहले ऋषभ शेट्टी की कांतारा को लेकर दिए गए बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स को ट्रोलिंग के बाद रणवीर सिंह ने सफाई दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा जिस पर एक बार फिर उन्हें लोग लताड़ लगाने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 2, 2025 1:12 अपराह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: ऋषभ शेट्टी की कांतारा जिसे चाहने वाले ऑडियंस की कमी नहीं है और ऐसे फिल्म को लेकर मजाक बनाने के चक्कर में रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर खूब फजीहत हो रही है। धुरंधर फिल्म की रिलीज से पहले इस तरह विवाद बढ़ते हुए देखकर एक्टर ने माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी सफाई दी। कांतारा फिल्म को लेकर बेबाक होना धुरंधर एक्टर के लिए भारी पड़ा लेकिन अपनी गलती मानते हुए उन्होंने जो कहा अब वह चर्चा में है। हालांकि ट्रोल करने वाले यूजर इतने में भी बाज नहीं आए और धमकी देते हुए उन्हें मौका परस्त बता रहे हैं।

Ranveer Singh ने कांतारा बवाल को लेकर मांगी माफी

जहां धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी पर लिखा, “मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ की जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। हर एक्टर मुझे पता है कि वह सीन को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा जैसा उन्होंने किया। जिसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं। मैं हमेशा अपने देश के हर कल्चर ट्रेडीशन और विश्वास का बहुत सम्मान किया है। अगर मैं किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

किस विवाद पर कांतारा फैंस कर रहे रणवीर सिंह को ट्रोल

रणवीर सिंह ने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन ऋषभ सिटी के फैंस यह भूलने के लिए तैयार नहीं है और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा सॉफ्टवेयर अपडेट तो एक ने कहा लगा ही था यही होगा। एक ने कहा आपको अपनी लिमिट पता होनी चाहिए रणवीर सिंह सब ठीक नहीं होता। एक ने लिखा बुरा दिन आने वाला है तैयार रहना तो एक ने कहा ओवर कॉन्फिडेंस आपको हमेशा नीचा दिखाता है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की कांतारा फिल्म के अंतिम सीन की नकल करते हुए दैव को गलती से लेडी घोस्ट कह दिया था जिस पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर से लोगों का दिल जीत पाते हैं क्योंकि 5 दिसंबर को यह सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में यह बनने वाली है जिसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026