---Advertisement---

Akshara Singh के एटीट्यूड के दीवाने हैं बॉलीवुड के ये मशहूर निर्देशक, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

Akshara Singh: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट फिल्हाल ‘1920 द हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस अविका गौर नजर आने वाली है। वहीं हाल ही में प्रमोशन के दौरान विक्रम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए नजर आए। अक्षरा सिंह लाखों फैंस को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 15, 2023 7:53 अपराह्न

akshara singh
Follow Us
---Advertisement---

Akshara Singh: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट फिल्हाल ‘1920 द हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस अविका गौर नजर आने वाली है। वहीं हाल ही में प्रमोशन के दौरान विक्रम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए नजर आए। अक्षरा सिंह लाखों फैंस को दीवाना बना चुकी हैं और उनके अंदाज को फैंस खूब को खूब पसंद करते हैं। अब इस लिस्ट में विक्रम भट्ट का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, अक्षरा की तारीफ विक्रम भट्ट से सुनना वाकई बहुत बड़ी बात है। आइए जानते हैं क्या यह पूरी खबर।

विक्रम भट्ट ने अक्षरा को लेकर कहीं ये बात

1920 को प्रमोट करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि वह अक्षरा सिंह के बहुत बड़े फैन हैं और उनके एटीट्यूड को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कहा “मेरे दिमाग में अक्षरा जी का एक गाना चल रहा है। मैंने इस गाने को यूट्यूब पर देखा है क्या गाना है। मैं उनके एटीट्यूट पर फिदा हो गया। विक्रम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘इधर आने का नहीं’। इतना ही नहीं इस दौरान विक्रम भट्ट अक्षरा सिंह के गाने को गुनगुनाते हुए भी नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

तारीफ़ सुन अक्षरा ने दिया जवाब

जब इतने बड़े डायरेक्टर खुद किसी की तारीफ करें तो इस बात पर जवाब देना तो लाजमी है। ऐसे में अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए विक्रम भट्ट को धन्यवाद देती हुई नजर आई। उन्होंने स्टोरी में लिखा, “विक्रम सर बहुत-बहुत शुक्रिया इतनी इज्जत देने के लिए, आपने बहुत अच्छा गाया। आपको आपकी फिल्म 1920 के लिए ढेरों शुभकामनाएं।” एक और स्टोरी में अक्षरा ने आगे लिखा, “आप बहुत अद्भुत है खासतौर पर जब आप ने कहा हम बुलइबे नहीं किये।”

चर्चा में होती है अक्षरा

भोजपुरी क्वीन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है और अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना देती है। वह फैंस को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें हो या फिर कोई गाना वह लोगों को इंप्रेस करने में आगे रहती हैं। यह बात सच है कि अक्षरा की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उन्हें और उनकी तस्वीरों को देखना काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि पिछले कुछ समय में अक्षरा के ट्रांसफॉरमेशन को देख लोग दंग रह गए हैं। उनके दीवानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026