---Advertisement---

Akshay Kumar: सरेआम ट्विंकल से जींस की जिप खुलवाने से लेकर पान मसाला विवाद तक में बुरे फंसे एक्टर, खूब हुई थी छींटाकशी

Akshay Kumar: अक्षय कुमार का नाम कई विवादों से जुड़ चुका है। यह बात सच है कि वह अपनी फिल्मों से लोगों के बीच जलवा दिखाने के लिए आते हैं लेकिन आए दिन उनका नाम किसी न किसी विवाद से जुड़ता है। चाहे फिल्म हो या फिर कुछ और कई बार वह अपने डायलॉग की वजह से भी विवादों में फंस चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 9, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:00 पूर्वाह्न

akshay kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह बात सच है कि एक्टर पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं लेकिन यह भी सच है कि उनका नाम विवादों से हर बार जुड़ते रहता है। उनकी फिल्म से लेकर उनके सिटीजनशिप तक पर सवाल उठाए जाते हैं और फिल्मों को कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ता है। कहा तो यह जाता है कि कनाडा की नागरिक होने की वजह से भी उनकी फिल्में सवालों के घेरे में होती है। हालांकि यह सच है कि अक्षय कुमार किसी न किसी वजह से लगातार विवादों में बने रहते हैं। जन्मदिन के मौके पर लिए जानते हैं अक्षय कुमार की जिंदगी से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सी।

‘इंडिया vs भारत’ बहस के बीच अक्षय कुमार की फिल्म का बदल गया नाम

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू‘ को लेकर पिछले कुछ समय से काफी कंट्रोवर्सी हो रही थी। जहां एक तरफ देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने की बहस जारी है। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का टाइटल बदलकर इस कंट्रोवर्सी से किनारा कर लिया। अब उन्होंने अपनी फिल्म के टाइटल में इंडिया की जगह भारत कर दिया है। बता दे कि उनकी इस फिल्म का टाइटल चार बार बदला गया है। सबसे पहले फिल्म का नाम द कैप्सूल गिल रखा गया था।

सिटीजनशिप को लेकर हमेशा विवादों में रहे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है। विदेशी नागरिकता होने की वजह से अक्षय कुमार को कई बार विवादों का सामना करना पड़ा। हालांकि 15 अगस्त 2023 को उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है लेकिन यह सच है कि विदेशी नागरिकता होने की वजह से अक्षय कुमार को काफी ट्रोल होना पड़ा है।

जब ट्विंकल खन्ना से सरेआम जींस की जीप खुलवाकर फंसे थे अक्षय

साल 2009 की बात है जब एक फैशन वीक के दौरान अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से सरेआम जींस की जीप खुलवाई थी। इस दौरान अक्षय वॉक करते हुए दर्शकों की लाइन में बैठी ट्विंकल खन्ना के पास जाते हैं और उनसे जीप खोलने के लिए कहते हैं। इस दौरान उनकी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

‘पान मसाला’ को प्रमोट करने पर अक्षय कुमार की हुई थी फजीहत

अक्षय कुमार को पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करना भारी पड़ा था और उन्हें दर्शकों से काफी आलोचना झेलने को मिली थी। वहीं बाद में अक्षय ने माफी मांग कर अपने फैंस से गुजारिश की थी कि उन्हें माफ कर दे। इस वजह से उन्हें कई विवादों का सामना करना पड़ा था।

‘ओमजी 2’ को कंट्रोवर्सी का करना पड़ा था सामना

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ रिलीज हुई जिसे फैंस ने तो प्यार किया लेकिन रिलीज से पहले इसे कई विवादों का सामना करना पड़ा। पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म के कई सीन्स पर कट लगाए गए। वहीं इसे ए सर्टिफिकेट देने के बाद जारी किया गया था। मेकर्स की गैर मंजूरी के बावजूद फिल्म को कट्स के साथ रिलीज किया गया

अक्षय कुमार और करीना की फिल्म को लेकर भी हुआ था बवाल

अक्षय और करीना की फिल्म ‘गुड न्यूज़’ में यह दिखाया गया था कि एक शख्स कहता है “मेरे बच्चे का नाम होला राम है क्योंकि वह होली पर पैदा हुआ था।” इस पर अक्षय कुमार चुटकी लेते हुए कहते हैं, “अच्छा हुआ आपका बच्चा लोहड़ी पर पैदा नहीं हुआ।” ऐसे में अक्षय कुमार को लेकर यह विवाद खड़ा हो गया था कि वह भगवान राम की की अवहेलना कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026