---Advertisement---

Akshay Kumar ने शिखर धवन के शो में बेटे की तारीफ में कहीं ये बात, एक्टिंग छोड़ इस प्रोफेशन में जाएंगे आरव!

Akshay Kumar: आरव को लेकर अक्षय कुमार ने किया खुलासा, सोशल मीडिया में चर्चा में आई खबर, जानिए क्या कह रहे हैं एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 21, 2024 5:44 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। यह बात सच है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग जब उन्हें देखते हैं तो देखते ही रह जाते हैं। यह हर फैन की तमन्ना होती है कि वह उनके साथ फोटो क्लिक करवाए। ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टर चर्चा में हैं और वजह है उनका बेटा। दरअसल शिखर धवन के शो में वह अपने बेटे आरव की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने खुलासा किया कि अब एक्टिंग नहीं बल्कि इस प्रोफेशन में काम करना चाहते हैं।

सिंपल जिंदगी जीते हैं आरव

हाल ही में शिखर धवन के शो में अक्षय कुमार ने अपने बेटे को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि आरव काफी सिंपल है और उसे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि वह मेरा और ट्विंकल खन्ना का बेटा है। वह काफी सिंपल जिंदगी जीता है और मुझे खुशी है कि मैं और ट्विंकल ने उसे इतनी अच्छी परवरिश दी। उन्होंने कहा कि उसे फैशन में इंटरेस्ट है वह सिनेमा में नहीं आना चाहता है।

आखिर किस प्रोफेशन में जाएंगे आरव

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “वह बहुत अच्छा खाना बनाता है और अपने बर्तन खुद ही साफ करता है। उसे किसी भी महंगे लाइफस्टाइल का कोई शौक नहीं है। एक दिन वह मेरे पास आया था और कह रहा था कि उसे एक्टर नहीं बनना है तब मैंने उसे कहा तुम वही करो जो तुम्हारा मन है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि वह महंगे कपड़े को भी खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं लेता है। यहां तक कि वह सेकंड हैंड स्टोर में ही जाता है।”

फैंस लुटा रहे प्यार

बीते दिन सास डिंपल कपाड़िया और दामाद की यह जोड़ी लाइमलाइट में आई। जहां डिंपल कपाड़िया ब्लैक ट्राउजर और टॉप को लॉन्ग ओवरकोट के साथ स्टाइल करती हुई नजर आई तो ब्लैक जॉगर्स और डेनिम शर्ट को गॉगल्स के साथ पेयर करते हुए दिखे। वहीं अक्षय कुमार के मुंह से आरव की तारीफ सुन फैंस ओवर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा रियल हीरो माय फेवरेट। गौरतलब है कि अक्षय कुमार आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में दिखाई दिए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026