---Advertisement---

Akshay Kumar: UP के गांव में ये क्या कर रहे ‘खिलाड़ी कुमार’, बाइक पर देखकर भीड़ हुई बेकाबू

Akshay Kumar: अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्काई फोर्स' की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस और पुलिस की भीड़ इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि अक्षय कुमार की कितनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें किस कदर तक चाहते हैं और उन्हें देखकर भीड़ बेकाबू हो रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2023 4:06 अपराह्न

akshay kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ओएमजी 2‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं एक्टर इस फिल्म के बाद अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट चुके हैं। जी हां, यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कह रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अक्षय कुमार के फैंस चौंक गए हैं और दावा किया जा रहा है कि अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की वजह से उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हैं। यहां से एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

हाई फाइव देते हुए नजर आए अक्षय कुमार

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो अक्षय कुमार व्हाइट और ब्लू चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस लुक को काले चश्मे से कंप्लीट किया और इस दौरान वह बाइक पर दिख रहे हैं। बाइक पर वह हाथ हिलाकर कैमरे पर पोज देते हुए नजर आए और इस दौरान मुस्कुरा कर अपने फैंस से रूबरू होते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग में बिजी हो चुके हैं यही से यह वीडियो है जिसमें वह फैंस को हाई फाइव देते हुए नजर आए। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

लोगों की भीड़ के लिए सुरक्षा का है पुख्ता इंतजाम

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय सीतापुर के 11वीं वाहिनी पीएसी मैदान में शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान जनता की भीड़ भी नजर आ रही है। जनता की भीड़ के बीच पुलिस वालों की भीड़ भी दिखाई दी। इस दौरान अक्षय कुमार न सिर्फ पुलिस वालों से हाथ मिलाते हैं बल्कि फैंस के सामने पहुंचकर हाई फाइव देते हुए नजर आते हैं। अक्षय कुमार का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बाइक चलाते हुए अक्षय कुमार को देख लोग काफी एक्साइटेड हैं वहीं पुलिस अक्षय की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रही है। जहां तक ‘स्काई फोर्स’ फिल्म की बात करें तो इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

सितम्बर 8, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 25

सितम्बर 8, 2026