Akshay Kumar: अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली है। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं भूत बंगला फिल्म की जिसे लेकर लोग लंबे समय से इंतजार करें रहे हैं। खास बात यह है कि तिहाड़ जेल से रिहा होने वाले राजपाल यादव भी इस फिल्म में हैं जो अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से धमाका करने वाले हैं। मोशन पोस्टर को देखने के बाद लोगों के बीच राजपाल यादव की ग्रेट कम बैक के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं। क्या इसका फायदा वाकई फिल्म को मिल सकता है।
अक्षय कुमार के मोशन पोस्टर ने भूत बंगला फैंस को दिया सरप्राइज
AKSHAY KUMAR – PRIYADARSHAN – EKTAA R KAPOOR: ‘BHOOTH BANGLA’ MOTION POSTER UNVEILED – 10 APRIL 2026 RELEASE… Team #BhoothBangla has unveiled an intriguing motion poster, kick-starting the countdown to its worldwide theatrical release on 10 April 2026.#AkshayKumar and… pic.twitter.com/9eXqEcrLm0
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 24, 2026
जहां तक बात करें अक्षय कुमार के भूत बंगला फिल्म की तो यह प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली है जिसमें एकता कपूर साथ दे रही है। इसका मोशन पोस्टर काफी खास है जिसमें रुद्राक्ष माला पहने हुए अक्षय कुमार चीखते हुए नजर आ रहे हैं। वह कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उसने लोगों को इस फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है। हॉरर कॉमेडी से एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार एक साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं। वहीं चेक बाउंस मामले में दोषी करार पाए जाने वाले राजपाल यादव के लिए क्या यह फिल्म हिट साबित होती है यह देखना दिलचस्प है।
Akshay Kumar की भूत बंगला क्यों राजपाल यादव फैंस के लिए भी है स्पेशल
10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली भूत बंगला का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी के लिए लोगों में एक गजब बेकरारी देखी जा रही है। 14 साल बाद एक बार फिर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आ रही है और ऐसे में पागलपन, जबरदस्त कॉमेडी और क्लासिक शैली का फुल ऑन तड़का देखने के लिए लोगों में एक गजब क्रेज देखा जा रहा है। वही राजपाल यादव का फिल्म में होना क्या इसकी कहानी को एक अलग मोड देगा और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका प्रभाव दिखेगा। इसके लिए इंतजार करने की जरूरत है।






