---Advertisement---

Alia Bhatt और रणबीर कपूर वायरल रोमांटिक एड के बीच दुबई के स्टेज पर लगाते दिखे आग, अनसीन क्लिप में ‘झुमका’ और ‘बदतमीज दिल’ पर बांधा समा

Alia Bhatt: दुबई के रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के ऐड में साथ दिखे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। वही इवेंट से एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां कपल समा बांधते हुए नजर आए हैं। निश्चित तौर पर कपल दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2025 1:44 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर हर बार चर्चा में आ जाते हैं। ऑन स्क्रीन उन्हें देखने कक् ख्वाब अगर आपकी भी थी तो हसरत पूरी हो चुकी है क्योंकि उनका एक रोमांटिक एड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस तक के बीच दुबई के इवेंट से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक अनसीन क्लिप वायरल हो रहा है जहां कपल ‘बदतमीज दिल’ और ‘झुमका’ सॉन्ग पर समा बांधते हुए नजर आए। निश्चित तौर पर आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर लोगों का दिल जीत रहे हैं।

रोमांटिक ऐड में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने फैंस का जीता दिल

जहां तक बात करें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रोमांटिक एड की तो इसकी झलक एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दिखाई है। जहां आप देख सकते हैं कि समंदर किनारे दोनों कपल रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनके बीच की केमिस्ट्री के साथ-साथ उनका जबरदस्त डांस सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दुबई के इस रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का एड वीडियो को देखकर यूजर्स घायल हो गए। जहां कैप्शन में लिखा गया, “पैराडाइज सिर्फ एक जगह नहीं है यह एक स्टेट ऑफ माइंड है। आलिया और रणबीर कपूर के साथ अनुभव करें जहां हर पल समुद्र की लहर में बहता है।”

Alia Bhatt और रणबीर कपूर एक दूसरे की कंपनी को करते दिखे एंजॉय

वहीं इस इवेंट में शिरकत करने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दुबई गए थे जहां वे एक इवेंट में शिरकत करते हुए नजर आए। रणबीर और आलिया ने इस इवेंट में समां बांधने का काम किया क्योंकि अपने आईकॉनिक सॉन्ग पर ‘बदतमीज दिल’ पर रणबीर कपूर का डांस तो झुमका सॉन्ग पर आलिया भट्ट के डांस ने सनसनी मचा दी है। जहां कपल एक दूसरे का साथ देते दिखे। झुमका गाने पर डांस कर रही आलिया भट्ट को रणबीर कपूर जिस तरह से निहार रहे हैं उसके फैंस दीवाने हो गए हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का साथ फैंस के लिए है खास

दुबई के इस इवेंट से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो जहां आलिया हैवी वर्क थाई स्लिट गाउन को कैरी करती हुई नजर आ रही है तो रणबीर कपूर ब्लू वेलवेट ब्लेजर को व्हाइट शर्ट और पेंट के साथ करी करते दिखे। वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय लीला के भंसाली की फिल्म लव एंड वार में आलिया और रणबीर के साथ विक्की कौशल भी नजर आएंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026