---Advertisement---

शादी का जोड़ा पहनकर नेशनल अवार्ड लेने पहुंची Alia Bhatt, कुछ इस तरह साथ देते दिखे रणबीर कपूर

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट नेशनल अवार्ड लेने के लिए पहुंची है। दरअसल उन्हें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है और इस दौरान उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस खास मौके को एंजॉय करने के लिए आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही है। वहीं एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 17, 2023 9:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की स्टारडम आज साबित हो गई और हो भी क्यों जब उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। दरअसल फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिलने वाला है जिसकी घोषणा पहले ही हो गई है। अब एक्ट्रेस खास अंदाज में इस अवार्ड को लेने के लिए दिल्ली पहुंची है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी चर्चा में है। वहीं देखा जा सकता है कि अपनी पत्नी के स्टारडम को चीयर अप करने के लिए रणबीर कपूर भी साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा में है।

रणबीर के साथ नजर आई आलिया

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। जहां इस दौरान आलिया ओलिवरी कलर की साड़ी में दिखाई दे रही है। वहीं ब्लैक सूट बूट और गॉगल्स में रणबीर भी अपने डैशिंग लुक से छा गए। फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यह बात सच है कि आलिया की सक्सेस को एंजॉय करने के लिए रणबीर खास भूमिका निभाते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी पत्नी को हर कदम पर संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

क्यों है यह लुक चर्चा में

इस दौरान आलिया भट्ट का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल आलिया अपनी शादी का जोड़ा पहनकर अवार्ड लेने पहुंची है। वह ओलिवरी कलर की साड़ी कैरी कर रही है। यह साड़ी आलिया के लिए काफी खास है क्योंकि इसे उन्होंने अपनी शादी में पहनी थी। एक्ट्रेस ने इस लुक को चोकर नेकलेस और स्टड इयरिंग्स के साथ कंप्लीट करती नजर आई। एक्ट्रेस अपने लुक में खास टच देते हुए बन हेयर स्टाइल कर उसे फूलों से सजाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं बिंदी उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment