---Advertisement---

इस सेट पर Alia Bhatt की हुई थी रणबीर से पहली मुलाकात, अमिताभ की फिल्म में नहीं मिली थी एक्ट्रेस को जगह

Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉपुलर डिमांडिंग कपल्स में से एक हैं। यह बात सच है कि रणबीर और आलिया अब शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और उनकी बेटी राहा कपूर भी है। हालांकि एक समय पर उनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही है। वहीं हाल ही में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 1:48 अपराह्न

ALIA BHATT
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉपुलर डिमांडिंग कपल्स में से एक हैं। यह बात सच है कि रणबीर और आलिया अब शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं और उनकी बेटी राहा कपूर भी है। हालांकि एक समय पर उनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही है। वहीं हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन‘ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने पति यानी रणबीर कपूर के साथ पहली मुलाकात को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। फिलहाल आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है। आईए जानते हैं आखिर ऐसा क्या कह गई आलिया भट्ट।

ब्लैक के सेट पर पहली बार रणबीर से मिली थी आलिया

दरअसल इस इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा कि “मैं पहली बार ऑडिशन देने के लिए निकली थी और इस दौरान मेरी मुलाकात रणबीर यानी मेरे पति से हुई थी।” एक्ट्रेस ने कहा कि “यह साल 2005 का वाक्या है जब मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन देने पहुंची थी लेकिन मैं इस फिल्म के लिए सेलेक्ट नहीं हो सकी। अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे क्योंकि मैं रोल के लिए फिट नहीं थी इसलिए मैं वहां सेलेक्ट नहीं हो सकी।”

ऑडिशन में हो गई थी आलिया भट्ट रिजेक्ट

इस दौरान आलिया ने कहा, “मैं यंग रानी मुखर्जी के ऑडिशन के लिए वहां गई थी लेकिन मुझे रोल नहीं मिला हालांकि मजेदार बात यह है कि यह पहली बार था जब मैं अपने पति रणबीर कपूर से मुलाकात की थी।” ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म भले ही आलिया भट्ट को मिली हो या नहीं लेकिन उन्हें जीवन भर साथ देने वाले हमसफ़र का दीदार हो गया था।”

प्रेगनेंसी को लेकर आलिया भट्ट ने की थी को-स्टार से

वहीं आलिया भट्ट इस इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेगनेंसी को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी के बारे में उन्होंने हार्ट ऑफ स्टोन की लीड को-स्टार गेल गैडोट को बताया था। इसे लेकर आलिया बोली, “उनके साथ मुझे बहुत सुरक्षित और आरामदायक महसूस हुआ था। आप तब तक प्रेगनेंसी को लेकर बात नहीं करते हैं जब तक कि आप फर्स्ट ट्रिमेस्टर में नहीं पहुंच जाते हैं और ऐसे में ज्यादा लोगों को नहीं बताया लेकिन अपनी को-स्टार पर भरोसा जताते हुए मैंने उन्हें प्रेगनेंसी के बारे में बताया और सब काफी खुश हुए थे। गौरतलब है कि आलिया भट्ट की फिल्म ‘हॉट ऑफ स्टोन’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 11 अगस्त को रिलीज इस फिल्म को आप नेटफ्लिकस पर देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026