---Advertisement---

Alia Bhatt की जिंदगी में इस तरह हुई एडवेंचर की शुरुआत, वीडियो में देखें किड्स व‍ियर ब्रांड की खास जर्नी

Alia Bhatt: आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपने ब्रांड Ed a Mamma को लेकर काफी चर्चा में है। अब कहा जा रहा है कि इस ब्रांड में ईशा अंबानी की भी दिलचस्प आई है और उन्होंने 51% की हिस्सेदारी खरीद चुकी है। वहीं एक वीडियो को शेयर कर आलिया भट्ट ने अपनी जर्नी की शुरुआत फैंस के साथ शेयर की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 1:33 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:05 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड फिल्मों में एक दमदार पारी खेलने के बाद आलिया भट्ट अब दिग्गज बिजनेस वुमन बनने के लिए तैयार है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आलिया भट्ट अब एक साथ बिजनेस करने के लिए तैयार है। इस डील के मुताबिक ईशा ने आलिया के कपड़ों के ब्रांड Ed a Mamma में 51% की हिस्सेदारी खरीद ली है और बाकी 49% आलिया भट्ट के पास होगी। इस डील के बारे में फिलहाल कोई जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इतना तय है कि बड़े बिजनेस में आलिया हाथ आजमाना चाहती हैं। वहीं इस बिज़नेस डील के बाद आलिया ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को Ed a Mamma ब्रांड की शुरुआत से जर्नी दिखाई है।

इस तरह हुई Ed a Mamma की शुरुआत

आलिया भट्ट ने इस वीडियो के जरिए बताया कि अक्टूबर 2020 में उन्हें एक आइडिया आया और उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। बच्चों के बारे में सोचकर, दोस्ती के बारे में इंसानियत के बारे में तो समाज के बारे में सोचकर आलिया ने इसकी शुरुआत की थी। यह उनकी अपनी खोज थी और वह इसे शुरू करके काफी खुश थी। प्रेगनेंसी के दौरान भी आलिया भट्ट अपने इस ब्रांड को लेकर काफी काम करती थी और पलक झपकते उनका यह ब्रांड काफी पॉपुलर हो गया है। एक्ट्रेस अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए काफी मेहनत की थी और इसकी झलक वीडियो में दिखाई गई है। कुछ अलग करने की चाहत में आलिया ने इस ब्रांड की शुरुआत की। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “नई एडवेंचर की शुरुआत।”

कम समय में आलिया को मिली पहचान

बता दें कि अब आलिया भट्ट और ईशा अंबानी एक साथ काम करेंगी। आलिया ने 2020 में किड्स ब्रांड को मेटरनिटी वेयर के तौर पर भी आगे बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में रिलायंस रिटेल ने उनके ब्रांड में खास दिलचस्पी दिखाई है। Ed a Mamma के प्रोडक्ट ऑनलाइन, लाइफस्टाइल और शॉपर्स स्टॉप पर बिक रहे हैं। यहां 12 साल के बच्चे के बच्चों के लिए फैशनेबल कपड़े मिल जाते हैं और ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्री को इस डील में फायदा नजर आया और उन्होंने इसमें इन्वेस्टमेंट करने की ठानी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026