---Advertisement---

Alia Bhatt पर चला ‘तुम क्या मिले’ गाने का जादू, बीच किनारे इस हाल में आई नजर

Alia Bhatt: आलिया भट्ट का जादू फैंस के बीच किस कदर बरकरार है इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। आलिया अपने अंदाज से हर बार लोगों को हैरान कर देती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 30, 2023 1:30 अपराह्न

alia bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट का जादू फैंस के बीच किस कदर बरकरार है इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। आलिया अपने अंदाज से हर बार लोगों को हैरान कर देती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला गाना तुम क्या मिले’ जारी किया गया था। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं लेटेस्ट वीडियो से ऐसा लग रहा है जैसे आलिया भट्ट से इस गाने का खुमार उतरा नहीं है। जी हां, अपने प्यार का इजहार इस गाने को लेकर आलिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। वीडियो में आलिया को देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है यह पोस्ट।

वीडियो में दिखा आलिया का क्यूट अंदाज

‘तुम क्या मिले’ गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया का रोमांटिक अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है। यशराज स्टाइल में दोनों को देख फैंस की बोलती बंद हो गई है और कहने में दो राय नहीं है उनके बीच की केमिस्ट्री वाकई काफी लाजवाब है। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वह गाने से क्लिप नहीं बल्कि आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया शॉर्ट ड्रेस में बीच के किनारे इस गाने पर लिप सिन्किंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

फैंस ही नहीं सेलेब्स भी कर रहे आलिया की तारीफ

वीडियो में आलिया पहले पानी के साथ खेलती दिखती है और उसके बाद इस गाने पर जबरदस्त लिप सिन्किंग करती हुई नजर आई। वहीं आलिया रेत पर लेट जाती है और फिर अपने जबरदस्त एक्सप्रेशन से लोगों के दिलों को जीत रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “पहले पहाड़ों में और अब बीच पे, हम तो गाते रहेंगे #तुम क्या मिले।” कहने में दो राय नहीं है कि यह वीडियो वाकई काफी खास है। यही वजह है कि इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और फैंस ही नहीं सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर नीना गुप्ता से लेकर मनीष मल्होत्रा तक कमेंट करते हुए नजर आए। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का है लोगों को इंतजार

बता दे कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावे जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026