---Advertisement---

Jigra को अलग स्टाइल में प्रमोट करती नजर आई Alia Bhatt, Samantha Ruth Prabhu की तारीफ कर साथ काम करने की जताई ख्वाहिश

Alia Bhatt: जिगरा प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने सामंथा रुथ प्रभु की तारीफ कर उनके साथ काम करने की ख्वाहिश जाहिर करती हुई नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 9, 2024 12:30 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 9, 2024 3:53 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) फिलहाल अपनी फिल्म ‘जिगरा‘ (Jigra) को लेकर काफी चर्चा में है जिसमें उनके साथ वेदांग रैना (Vedang Raina) नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने में आलिया कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें आलिया को सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ देखा गया। इस वीडियो में जहां एक तरफ वह सामंथा के गाने ओ अंतावा को गुनगुनाती हुई नजर आई तो दूसरी तरफ उन्होंने खुलेआम सामंथा के साथ काम करने की ख्वाहिश जताती हुई नजर आई।आइए देखते हैं।

Alia Bhatt ने जीत लिया दिल

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट सामंथा रुथ प्रभु से मिलती है और इस दौरान वह पुष्पा फिल्म के गाने ‘ओ अंटावा’ को गुनगुनाती है। उसे सुनने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट इस बात का सबूत है कि आलिया ने अपनी आवाज का जादू किस कदर चलाया। जहां एक तरफ यह वीडियो वायरल हो रहा है तो दूसरी तरफ आलिया ने सामंथा को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर खूब बातें बनने लगी।

Alia Bhatt ने इस फिल्ममेकर से की सामंथा के साथ फिल्म बनाने की रिक्वेस्ट

दरअसल इस इवेंट से एक और वीडियो चर्चा में है जिसमें सामंथा रुथ प्रभु की तारीफ करते हुए आलिया उनके साथ काम करने की ख्वाहिश बताती नजर आई। इस दौरान वह फिल्ममेकर त्रिविक्रम से कहती है कि वह सामंथा और उनके साथ कोई फिल्म बनाएं। उनकी दिल से इच्छा है कि वह सामंथा के साथ काम करें। इस दौरान उनका एक्सप्रेशन और खुशी देखने लायक है।वहीं दोनों एक्ट्रेस के बीच की बॉन्डिंग को फैंस को पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान आलिया भट्ट तेलुगु भाषा में ऑडियंस से बात करती नजर आई और इस दौरान वह बताती है कि तेलुगु भाषा से उनका खास कनेक्शन है

Raha Kapoor को लेकर Alia Bhatt का खुलासा

इस दौरान आलिया भट्ट बताती है कि उनके घर में नाटू नाटू गाना बजता है और राहा उसे खूब पसंद करती है। इतना ही नहीं राहा उस पर डांस भी करती है और इस दौरान वह आलिया को भी डांस करने के लिए कहती है। जहां तक आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा की बात करें तो यह 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026