---Advertisement---

Alia Bhatt स्पाई यूनिवर्स फिल्म में करेंगी धमाका, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों और एक्टिंग को लेकर पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। दरअसल आलिया बहुत जल्द आदित्य चोपड़ा के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2024 12:46 अपराह्न

alia bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों और एक्टिंग को लेकर पहचानी जाती हैं। एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। दरअसल आलिया बहुत जल्द आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आने वाली है। इस बात का खुलासा वाईआरएफ के सीईओ ने दी है। निश्चित तौर पर फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट।

Alia Bhatt की फिल्म की शूटिंग होगी शुरू

फिक्की फ्रेम्स के सीईओ अक्षय विधवानी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “इस इंडस्ट्री का एक सीक्रेट शेयर करूंगा जो कि आलिया भट्ट को लेकर है। वह एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आने वाली है जिसका शूटिंग शेड्यूल इस साल के अंत में शुरू होगा। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होने वाली है।”

Alia Bhatt को एक्शन करते देखने के लिए लोग बेताब

निश्चित तौर पर आलिया के फैंस के लिए यह खबर बहुत बड़ी है। पर्दे पर उन्हें जबरदस्त एक्शन करते हुए देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण जहां पठान और जवान में एक्शन करते हुए दिखाई दी थी वहीं अब आलिया भट्ट को फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखना भी फैंस के लिए वाकई काफी अलग एक्सपीरियंस होने वाला है। ‘पठान’ और ‘जवान’ ‘एक था टाइगर’ जैसी स्पाई यूनिवर्स फिल्मों के बाद आलिया भट्ट की फिल्म को लेकर लोग बेताब हो गए हैं।

Alia Bhatt इंडस्ट्री में एक्टिव

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने हाल ही में ‘जिगरा’ फिल्म की शूटिंग खत्म की है। वहीं उनकी पाइपलाइन में और भी कई प्रोजेक्ट है। ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। कुछ ही दिनों पहले रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026