---Advertisement---

Allu Arjun: बॉडीबिल्डिंग नहीं बल्कि इस चीज को फिटनेस का श्रेय देते हैं दीपिका पादुकोण के AA22xA6 हीरो, जानिए 43 साल के पुष्पा स्टार के सीक्रेट

Allu Arjun: दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले एक्टर एटली के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में है लेकिन जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि आखिर उनकी फिटनेस सीक्रेट क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 8, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: साउथ इंडस्ट्री का दिग्गज स्टार और पुष्पा से अपनी दुनियाभर में रौब दिखाने वाले एक्टर आज यानी 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह सच है कि लोग अल्लू अर्जुन को काफी फॉलो करते हैं लेकिन अगर उनकी फिटनेस की बात करें तो वह निश्चित तौर पर तारीफ के काबिल है। 43 साल की उम्र में भी फिट दिखने वाले दीपिका पादुकोण के AA22xA6 एक्टर कई दफा बता चुके हैं कि उन्हें बॉडीबिल्डिंग में भरोसा नहीं है। फिर भी अपने हेल्थ का ख्याल वह किस तरह से रखते हैं। इस बारे में अल्लू अर्जुन बात करते हुए नजर आए हैं।

Allu Arjun की क्या है सुबह की फिटनेस सीक्रेट

अगर अल्लू अर्जुन की फिटनेस सीक्रेट को लेकर बात करें तो वह इस बारे में कहते हैं कि सुबह की शुरुआत वह 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए करते हैं। इस दौरान वह कुछ भी नहीं खाते हैं और खाली पेट इस हेल्थ रुटिन को फॉलो करते हैं

क्या है अल्लू अर्जुन के लिए डाइट और फिटनेस का मूल मंत्र

इसके अलावा अल्लू अर्जुन में यह भी कहा कि लंच और डिनर अलग-अलग होता है लेकिन ब्रेकफास्ट एक जैसा ही होता है जिसमें खूब सारे अंडे होते हैं। बॉडीबिल्डिंग के बारे में बात करते हुए एक्टर कहते हैं उनके लिए 70% फूड, 20% एक्सरसाइज और और 10% रेस्ट यानी स्लिप रुटिन होता है। यह आपके लिए हेल्दी है इस दौरान आपका खाना स्वच्छ और बैलेंस होना चाहिए। फिट रहने के लिए आपको रेस्ट करना भी जरूरी है और इसके लिए नींद लेना जरूरी है।

क्या है अल्लू अर्जुन के लिए बॉडीबिल्डिंग

डाइट को लेकर बात करते हुए अल्लू अर्जुन कहते हैं कि वह अपने खाने में प्रोटीन का खास ख्याल रखते हैं। वह कहते हैं कि खाना आपके शरीर के लिए कुंजी है ना कि बॉडीबिल्डिंग। इस दौरान पुष्पा एक्टर का कहना है कि उनके लिए डाइट का ख्याल रखना असली फिटनेस है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन बहुत जल्द दीपिका पादुकोण के साथ एटली के प्रोजेक्ट AA22xA6 के लिए टीमअप करने वाले हैं। जहां कहा जा रहा है कि जन्मदिन के मौके पर उनके फिल्म के नाम की घोषणा की जा सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026