---Advertisement---

दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी बिजलियां गिराती हैं Deepika Padukone, जानें Perfect Figure का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये अपनी एक्टिंग के साथ-साथ परफेक्ट फिगर के लिए भी जानी जाती हैं।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 17, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone Fitness: दीपिका पादुकोण दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इनकी बॉडी और एक्टिंग दोनों काफी परफेक्ट है। आज यही कारण है कि देश से लेकर विदेश तक अपनी पहचान बनाने में दीपिका कामयाब रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी फिल्म पठान और ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें, ऑस्कर अवॉर्ड में एक्ट्रेस एक प्रोजेंटर के रूप में नजर आईं।

एक्ट्रेस अपने किरदार के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान देती हैं। यही कारण है कि इनकी फिटनेस कमाल की है। फैंस दीपिका की कॉपी कर खुद भी इसी तरह फिट एंड फाइन रहना चाहते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में जानेंगे आखिर क्या है एक्ट्रेस की फिटनेस का राज। वो ऐसा क्या करती हैं, जिससे उनकी बॉडी बिलकुल परफेक्ट है।

खूब एक्सरसाइज करती हैं दीपिका

दीपिका अपनी फिटनेस का ध्यान बहुत अच्छे से रखती हैं। यही कारण है कि आज उनकी इतनी परफेक्ट बॉडी पोस्चर है। दीपिका अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए खूब एक्सरसाइज करती हैं। एक्सरसाइज उनके लाइफ का एक अहम हिस्सा है। इससे उनका बॉडी काफी मेंटेन रहता है। वहीं इससे उनका स्ट्रैंथ भी बढ़ता है।

योगा है डेली रूटीन का हिस्सा

दीपिका खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए रोज योगा करती हैं। उनका मानना है कि योगा उनके लिए परफेक्ट है। इससे वो खुद को काफी फिट रख पाती हैं। इससे उनके मांसपेशियों को काफी मजबूती मिलती है। वहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगा बेहद जरूरी है।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

गुनगुने नींबू पानी से करती हैं दिन की शुरुआत

दीपिका की मॉर्निंग गुनगुने नींबू पानी से होती है। इसके अलावा वो अपने ब्रेकफास्ट को लेकर भी काफी सतर्क रहती हैं। दीपिका कभी अपना ब्रेकफास्ट स्किप नहीं करती हैं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में पौष्टिक तत्व युक्त चीजों को शामिल करती हैं। इतना ही नहीं, वो दिन भर में छोटा-छोटा मिल 5 से 6 बार लेती हैं।

पौष्टिक तत्व युक्त भोजन है डाइट में शामिल

दीपिका पादुकोण अपने खान पान का विशेष रूप से ध्यान रखती हैं। वहीं वो मल्टी विटामिन्स, मिनिरल्स, प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों को ही डाइट में शामिल करती हैं। वहीं खुद को हाइड्रेट रखने के लिए एक्ट्रेस खूब पानी पीती हैं। ये उनके ग्लोइंग स्किन का राज है। वहीं कई तरह के जूस को भी पीती हैं। इससे इनकी फिटनेस कहर बरपाती रहती है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026

Sonu Nigam

अगस्त 27, 2026

Toxic Box Office Collection Day 1

अगस्त 27, 2026

अगस्त 27, 2026

H1N1

अगस्त 27, 2026