---Advertisement---

Alpha Box Office Collection Day 1: ‘पठान’-‘वॉर’ से मीलों दूर रह गई ‘अल्फा’, ओपनिंग डे पर फैंस ने फेरा आलिया भट्ट की उम्मीदों पर पानी

Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का कलेक्शन काफी गिर गया है। जिसके कारण सवाल उठने लगे है कि, क्या फैंस को आलिया का ये रुप पसंद नहीं आया है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2026 12:00 अपराह्न

Alpha Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को रिलीज हो गई है। लेकिन पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं मिला है। सुस्त ऑपनिंग डे पर अब सवाल उठने लगे हैं। ऐसी खबर है कि, वाईआरएफ YRF स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्मों के ऑपनिंग से  इसका कलेक्शन कम हुआ है। जिसके कारण  ‘अल्फा’ इस फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

Alpha Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का बजट 150 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 7534 शोज से हुई है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रुपए हुआ है। अल्फा का टोटल ऑपनिंडग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.10 करोड़ रुपए हैं। स्लो ऑपनिंग मिलने के कारण सवाल उठने लगे हैं कि, ये क्या अपना बजट निकाल पाएगी। बेहरहाल अभी मेकर्स को वीकेंड का इंतजार है। इसमें कलेक्शन बढ़ सकता है।  ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk ने जारी की है।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का कलेक्शन क्यों गिरा?

अल्फा की कमाई वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स को झटके के रुप में देखा जा रहा है। शाहरुख खान की ‘पठान’ या ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ जैसी फिल्मों की तुलना में ‘अल्फा’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर नहीं बोला।इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म से है। जिसके कारण इसकी कमाई गिर गई है। फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के रिव्यू काफी ठंडे रहे हैं, जिससे लोग टिकट खिड़की तक कम संख्या में पहुंचे है। अल्फा की कहानी की बात करें तो ये एक महिला जासूस की कहानी है।  जिसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े कलाकार हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Riaz

अगस्त 24, 2026

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026