‘मुझे नया पार्टनर मिल गया…’ क्या शार्क टैंक इंडिया जज Aman Gupta ने 18 साल बाद शादी तोड़ने का लिया फैसला, जानें कृप्टिक पोस्ट पर बीवी का जवाब

Aman Gupta: शार्क टैंक इंडिया जज ने सोशल मीडिया पर नए पार्टनर को लेकर कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद सनसनी मच गई है। यूजर्स प्रतिक्रिया देने लगे लेकिन पत्नी ने किस तरह से रिएक्ट किया आइए जानते हैं।

Aman Gupta

Photo Credit- Google Aman Gupta

Aman Gupta: शार्क टैंक इंडिया के मशहूर जज और बोट कंपनी के मालिक की निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा जिसके बाद इंटरनेट पर खलबली मच गई और लोग कृप्टिक पोस्ट के मायने ढूंढने के लिए निकल पड़े हैं। हालांकि इस सबके बीच उनकी पत्नी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। क्या वाकई 18 साल के बाद अपनी शादी से अलग होने का फैसला लिया है या फिर उनका यह कोई प्रोफेशनल स्टंट है। अक्सर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब पोस्ट करने को लेकर अमन गुप्ता चर्चा में रहते हैं।

नए पार्टनर को लेकर क्या बोले अमन गुप्ता

अमन गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “मुझसे पहले आपको यह कोई और कहे मैं बता देता हूं कि मुझे एक नया पार्टनर मिल गया है। मेरी कल एनिवर्सरी है और मुझे लगता है सभी को यह बताने के लिए सही दिन है। तब तक कोई भी अंदाज़ा न लगे क्योंकि वे अंदाजा काफी अजीब लग सकते हैं। फालतू की बातें ना करें।” अमन गुप्ता कैसे पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का सिलसिला जारी हो गया लेकिन लोगों का यही कहना है कि यह किसी ब्रांड के लिए है।

Aman Gupta की पत्नी ने किया इस तरह रिएक्ट

शॉकिंग चीज यह है कि अमन गुप्ता के इस पोस्ट पर प्रिया डागर यानी उनकी पत्नी ने दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। हालांकि इस सबके बीच लोगों का कहना है कि बिजनेस में नया पार्टनर मिल गया है तो एक यूजर ने कहा दोनों पति पत्नी नौटंकी में शामिल हैं। वहीं एक यूजर ने कहा मैं कल सरप्राइज होने का नाटक करूंगा। एक यूजर ने कहा हैवी ड्रामा तो कुछ लोगों का कहना है कि यह नए ब्रांड के लिए पब्लिसिटी स्टंट है।

अमन गुप्ता ने बताई क्या है नए पार्टनर की सच्चाई

हालांकि बाद में मन गुप्ता ने इसकी वजह बताते हुए ब्रांड कोलैब के बारे में पोस्ट किया और कहा, “OFF/BEAT ने बेसेमर वेंचर पार्टनर्स के नेतृत्व में सीड फंडिंग में ₹100 करोड़ जुटाए हैं। मैं यह घोषणा अपनी शादी की सालगिरह पर कर रहा हूँ, क्योंकि किसी इन्वेस्टर को चुनना, ठीक वैसे ही है जैसे कोई अपना जीवनसाथी चुनता है। आपको यह फ़ैसला बिल्कुल सही लेना होता है। आपको उनके साथ ज़िंदगी के हर उतार-चढ़ाव में साथ रहना होता है। आपको ऐसे किसी इंसान की ज़रूरत होती है जो इन दोनों ही स्थितियों को अच्छी तरह समझता हो।”

18 साल पहले हुई शादी को लेकर क्या बोले थे अमन गुप्ता

यह सच है कि शार्क टैंक इंडिया जज अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होते हैं। बता दें कि प्रिया डागर के साथ उनकी शादी 2008 में हुई थी जहां उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में उनकी पत्नी ने उन्हें साथ दिया।

 

 

Exit mobile version