---Advertisement---

Amar Singh Chamkila Song: Baaja गाने को इन सिंगर्स ने दी आवाज, दिलजीत और परिणीति की झलक देख झूमने लगेंगे आप

Amar Singh Chamkila Song: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म का गाना हुआ रिलीज, आखिर क्यों चर्चा में है 'बाजा' गाना।किस सिंगर ने दी है अपनी आवाज। देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2024 1:50 अपराह्न

Amar Singh Chamkila Song
Follow Us
---Advertisement---

Amar Singh Chamkila Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ से एक और गाना रिलीज किया गया है जिसका नाम है ‘बाजा’। यह गाना वाकई काफी इंटरेस्टिंग है और यही वजह है कि यह फिलहाल ट्रेडिंग लिस्ट में है। यह कहानी 80 के दशक के मशहूर गायक चमकीला की पंजाबी संगीत में लोकप्रियता और उनकी दर्दनाक मौत की अनसुनी गाथाएं बताएगी। वहीं फिल्म का गाना ‘बाजा’ वाकई काफी खास है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर चमकीला का नया गाना रिलीज होने के बाद क्यों फैंस के बीच है सुर्खियों में और आखिर किस गायक ने दी है अपनी आवाज।

गाने में छाए गायक और स्टार्स

जहां तक ‘बाजा’ गाने की बाद करें तो इसे मोहित चौहान, रोमी, सूर्यांश और इंद्रप्रीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के वीडियो में आप देख सकते कि परिणीति चोपड़ा दिलजीत दोसांझ की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही है और वह अपने पति के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। हर एक लाइव परफॉर्मेंस में वह उनके साथ जाती है और उनके सुख दुख की साथी बनी नजर आ रही हैं। इस गाने के वीडियो और पंजाबी तौर तरीकों के साथ ये स्टार्स लोगों को इंप्रेस कर देने के लिए काफी है।

फिल्म के लिए खुद को ढाल चुकी है परिणीति और दिलजीत

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इस फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आएगी। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद होने के बाद भी यह 12 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी ‘अमर सिंह चमकीला’ की वास्तविक जिंदगी पर आधारित है जिसमें चमकीला के किरदार में दिलजीत दोसांझ अलग नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026