---Advertisement---

Amar Singh Chamkila Trailer: म्यूजिक की दुनिया में धमाल मचाने आए परिणीति संग दिलजीत, आखिर क्यों दुश्मन बना था जमाना

Amar Singh Chamkila Trailer: परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का ट्रेलर जारी किया गया है। यह फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। एक तरफ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ का लुक तो दूसरी तरफ उनकी परिणीति चोपड़ा के साथ केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2024 5:15 अपराह्न

Amar Singh Chamkila Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Amar Singh Chamkila Trailer: परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का ट्रेलर जारी किया गया है। यह फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। एक तरफ इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ का लुक तो दूसरी तरफ उनकी परिणीति चोपड़ा के साथ केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है क्योंकि इसकी कहानी से लेकर किरदार तक काफी खास है। आइए देखते हैं आखिर ट्रेलर में क्या है खास और कैसे परिणीति और दिलजीत आ गए सुर्खियों में। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इम्तियाज अली निर्देशक के तौर पर हर बार अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। ऐसे में उन्होंने पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिशियन अमर सिंह चमकीला की अनसुनी कहानी को पर्दे पर दिखाने में सफल रहे हैं। ट्रेलर में ही कहानी की साफ झलक दिखाई दे रही है जिसमें दिलजीत दोसांझ अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाते हुए नजर आए। इस अनसुनी कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को स्ट्रीम होने वाली है।

क्या है फिल्म की कहानी

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि दिलजीत दोसांझ किस तरह संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है और उसके बाद उनके साथ देती है परिणीति चोपड़ा। फिर दोनों म्यूजिक की दुनिया में एक साथ धमाल मचाते हैं। दोनों की एक साथ पापुलैरिटी बढ़ने लगती है लेकिन दूसरी तरफ उनके काफी दुश्मन भी होते हैं। लोग उनके खिलाफ होते गए। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा दिलजीत दोसांझ की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं पापुलैरिटी मिलने के बाद महज 27 की उम्र में उनके कुछ दुश्मन उनकी हत्या कर देते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026