---Advertisement---

प्यार के लिए हर हद पार कर गई थी Ameesha Patel, फिर इस एक गलती ने करियर कर दिया बर्बाद

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल उन हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है जो खूबसूरत होने के साथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। हालांकि विवादों की वजह से उनका करियर फ्लॉप रहा। उनकी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक का कहर लोगों के बीच आज भी बरकरार है लेकिन अपनी निजी जिंदगी की वजह से वह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Ameesha Patel
Follow Us
---Advertisement---

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल उन हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है जो खूबसूरत होने के साथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। हालांकि विवादों की वजह से उनका करियर फ्लॉप रहा। उनकी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक का कहर लोगों के बीच आज भी बरकरार है लेकिन अपनी निजी जिंदगी की वजह से वह काफी विवादों में रही। कहीं ना कहीं यही एक वजह है जो उनके करियर को बर्बाद कर दिया।आज भी बिकिनी में कहर बरपाने वाली अमीषा पटेल लोगों के दिलों पर जादू चलाना बखूबी जानती है। एक्ट्रेस आज यानी 9 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं आखिर कैसे उन्होंने अपने करियर को डुबो लिया।

प्यार करना पड़ा था महंगा

एक समय था जब अमीषा पटेल का नाम ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। यह बात सच है कि विक्रम अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके थे लेकिन अमीषा के साथ इस फिल्म को करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। कहा तो यहां तक जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे लेकिन विक्रम भट्ट पहले से शादीशुदा थे। यह दोनों के दूर होने की वजह बनी और अलग साझेदारी होने के बावजूद दोनों को अलग होना पड़ा। कहा जाता है कि अमीषा विक्रम भट्ट के लिए हमेशा कुछ भी करने के लिए तैयार थी और उनके प्यार में हर दरिया को पार करना चाहती थी।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

पेरेंट्स पर लगाया था आरोप

शादीशुदा विक्रम के साथ अमीषा का ऐसे घुलना-मिलना एक्ट्रेस के परिवार को पसंद नहीं था। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर आपत्ति जताई जिसका खामियाजा उनके परिवार के लोगों को भुगतना पड़ा था। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता पर 12 करोड़ का हर्जाना ठोका और आरोप लगाया कि उनकी कमाई का उनके माता-पिता गलत इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं पुलिस में उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी।

करियर हुआ फ्लॉप

माता पिता के खिलाफ केस करना अमीषा पटेल को भारी पड़ा और कहीं ना कहीं यह वजह उनके करियर के फ्लॉप होने की रही। इसके बाद अमीषा की लगातार तीन फिल्में फ्लॉप होती चली गई और वह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। कई फिल्मों में नजर आने के बावजूद अमीषा का जादू नहीं चल सका।

इस फिल्म में आएगी अमीषा

खूबसूरत और फिटनेस की मालकिन होने के बावजूद लोगों ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। वही एक बार फिर ग़दर 2 से अमीषा पटेल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने के लिए आ रही है। अगस्त में रिलीज हो रही इस फिल्म में सनी देओल भी नजर आएंगे। इससे पहले ‘गदर’ में सनी और अमीषा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में सिक्वल में अमीषा को कितना प्यार मिलता है यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026