---Advertisement---

Ameesha Patel : एक नहीं अनेक पछतावों के साथ जी रही ‘गदर’ एक्ट्रेस, जानें अकेले कैसे खुद को बनाया स्ट्रोंग?

Ameesha Patel : बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटले ने फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े रहस्यों से पर्दा उठाया है। लेकिन क्या आपको पता है, गदर 2 की एक्ट्रेस को जिंदगी से कई सारे पछतावे हैं। जिन्हें वो खुद पर कभी भी हावी नहीं होने देती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 2:42 अपराह्न

Ameesha Patel
Follow Us
---Advertisement---

Ameesha Patel :  बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का अचानक से गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें वो अपनी ही इंडस्ट्री के लोगों की क्लास लगा रही हैं। उन्होंने बिना हिट दिए खुद को पीआर के दम पर सुपरहिट कहने वाली एक्ट्रेसेस को निशाने पर लेते हुए इसे फेक बताया है। इसके साथ ही ट्रोलर्स को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इसके साथ ही 50 साल की एक्ट्रेस ने ‘गदर 3’ के जल्द आने की बात भी कही है। उन्होंने इसे अब तक की सबसे बेस्ट और हिट फिल्म बनाया है।  इस बीच अमीषा पटेल के एक पुराने इंटरव्यू की काफी चर्चा हो रही है। इसमें वो अपनी जिंदगी में पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर हुए पछतावों के बारे में बता रही हैं। इसके साथ ही इनसे कैसे उभरती हैं, उसके बारे में भी बता रही हैं?

Ameesha Patel  को हैं कई पछतावे

अमीषा पटेल ने रणवीर अलाहाबादिया को दिए पॉडकास्ट में बताया था कि, उनकी जिंदगी में कई सारे रिग्रेट हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में कई सारी चीजों को उन्होंने अकेले फेस किया है। इंसान हैं तो ये होना बेहद स्वाभाविक है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-ranveerallahbadia

लेकिन इस बीच मैंने ये सीखा है कि, कभी खुद की किसी दूसरे से तुलना नहीं करनी है, अपने आप को जितना मजबूत और अच्छा बना सकते हैं बनाओ। खुद के टेलेंट और कॉन्फिडेंस पर काम करो। कभी भी किसी दूसरे की स्ट्रगल , सक्सेस, ट्रेजडी से खुद की तुलना नहीं करना चाहिए। हर इंसान की अपनी जिंदगी होती है। उसे खुद ही अपने आप को संभालना होता है। हमेशा खुद को स्ट्रोंग बनाना चाहिए।

अमीषा पटेल और सनी देओल की ‘गदर 3’ का बेसब्री से हो रहा इंतजार

आपको बता दें, सनी देओल और अमीषा पटेल की बेहद सुपहिट फ्रेंचाइजी ‘गदर 3’ की घोषणा एक्ट्रेस ने खुद की है। डायरेक्टर अनिल शर्मा इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इस बार की कहानी भी भारत और पाकिस्तान के युद्ध के आस-पास होगी। ये एक बिग बजट मूवी बताई जा रही है। गदर 3 के रिलीज को लेकर बेहरहाल अभी तक कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026