---Advertisement---

KBC 15 के मंच पर आखिर क्यों इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, सिर्फ इस एक वजह से जिंदा हैं बिग बी

Amitabh Bachchan: केबीसी 15 का आगाज हो चुका है और हाल ही में 13वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन लोगों की भीड़ को देखकर काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने इस दौरान मन बात कही और उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों की वजह से जिंदा हूं। हर एक ताली की गड़गड़ाहट मेरी जिंदगी में एक और सांस को जोड़ती है और आप लोग मुझे 24 घंटे याद रहते हैं। इतना सुनने के बाद दर्शकों के बीच अलग ही खुमार देखने को मिला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 3:54 अपराह्न

amitabh bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन फिलहाल केबीसी 15 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस शो का आगाज हो चुका है और पिछले लंबे समय से अमिताभ इसे होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में केबीसी 15 के दौरान अमिताभ बच्चन इमोशनल नजर आए और उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद फैंस भी शॉक्ड रह गए। अमिताभ को लेकर फैंस के बीच क्या ही होता है इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। उन्हें देखते हैं फैंस दिल हार जाते हैं और ऐसे में अमिताभ ने जिंदा रहने की वजह बताई है।

अमिताभ बच्चन दिखे भावुक

दरअसल केबीसी 15 की शुरुआत पर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिला। शो को देखने के लिए आए फैंस लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन को देख उनके नाम के जयकारे लगाते हुए नजर आए। इसके बाद अमिताभ खुद को रोक नहीं सके। इस दौरान फैंस न सिर्फ अमिताभ के जयकारे बल्कि हाथों में पोस्टर लिए हुए भी नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने अमिताभ बच्चन से बातचीत भी की। अपने लिए मिल रहे इतने प्यार को देख अमिताभ भावुक को गए और उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

अमिताभ ने कहीं ये बात

दरअसल दशकों से मिल रहे प्यार को देखते हुए अमिताभ ने कहा, “मैं इस मंच पर हर दिन अपने साथ चमत्कार होते हुए देख रहा हूं। मैं हर दिन जब उसे सुरंग से निकल कर बाहर दौड़ कर आता हूं और इस कुर्सी पर बैठता हूं तो मेरे सामने मुस्कुराते हुए ये चेहरे नजर आते हैं। तालिया की गरगराहट सुनता हूं और लोगों की एक्साइटमेंट को देख मेरा विश्वास करो देवियों और सज्जनों। हर एक ताली मेरे जीवन में एक और सांस जोड़ती है और मैं इन्हीं की वजह से जिंदा हूं।”

अपने दिल के पास हमेशा फैंस को रखते हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, “फैंस की भीड़, मैं और शो केबीसी के माध्यम से एक बंधन सांझा कर रहे हैं। यह न केवल हमारे दर्शकों के लिए है लेकिन मैं आप लोगों को देखकर खुश हो जाता हूं और मुझे पता है कि मैं हमेशा करूंगा। मेरी जिंदगी में कोई भी ऐसा पल नहीं है जब आप लोगों का प्यार मुझे नहीं मिलता है। या आप लोग मुझे फील नहीं होते हैं। मैं केबीसी की तरफ से आप लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026