---Advertisement---

Amitabh Bachchan से नहीं उतर रहा ‘घूमर’ का खुमार, Abhishek Bachchan की फिल्म को देख इमोशनल हुए बिग बी

Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म ‘घूमर‘ रिलीज के बाद से ही लगातार लाइमलाइट में है। कहने में दो राय नहीं है कि 5 साल बाद अभिषेक बच्चन की वापसी हुई हो लेकिन वह इस फिल्म से अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। सैयामी के साथ उनकी जोड़ी लोगों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2023 1:14 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म ‘घूमर‘ रिलीज के बाद से ही लगातार लाइमलाइट में है। कहने में दो राय नहीं है कि 5 साल बाद अभिषेक बच्चन की वापसी हुई हो लेकिन वह इस फिल्म से अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। सैयामी के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है और वह कोच के किरदार में छा गए हैं। इतना ही नहीं अभिषेक की फिल्म को देख उनके पिता अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए और उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने बेटे को बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बेटे के बारे में कुछ ऐसा कह गए जिसे देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा अमिताभ ने।

अमिताभ बच्चन को अभिषेक पर है गर्व

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं और अक्सर अपने इमोशंस को पोस्ट के जरिए शेयर करते हैं। ऐसे में जब उन्होंने घूमर को देखा तो वह पोस्ट किए बिना नहीं रह सके। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए। वहीं ‘घूमर’ को लेकर अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, “अभिषेक मैं यह बात एक पिता के तौर पर कह सकता हूं। हां लेकिन उस बिरादरी के सदस्य के तौर पर भी जिससे हम दोनों जुड़े हुए हैं। इस छोटी सी उम्र में और ऐसे समय में आपने फिल्म दर फिल्म सबसे मुश्किल किरदार निभाए हैं। सभी अलग-अलग और सभी सफल।”

तारीफ सुनकर अभिषेक ने कहीं ये बात

अपनी तारीफ और अपने पिता के इमोशंस को देख अभिषेक बच्चन भी जवाब दिए बिना नहीं रह सके और उन्होंने इस ट्वीट पर मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “लव यू पा।” इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी शेयर किया। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने घूमर देखी तो आंखों से आंसू नहीं रुक पाए थे और वह इस फिल्म को दो बार लगातार देख चुके हैं।

फिल्म के डायलॉग और कहानी है जबरदस्त

आर बाल्की निर्देशित घूमर फिल्म की बात करें तो यह एक मैजिकल स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म एक खिलाड़ी की जिंदगी को दिखाती है जिसमें वह दाएं हाथ को तो खो देती है लेकिन बाएं हाथ से बल्लेबाजी कर देश को गौरवान्वित करती है। इस दौरान अभिषेक बच्चन यानी उनके कोच उनकी मदद करते हुए नजर आते हैं इस फिल्म में अंगद बेदी भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के डायलॉग भी जबरदस्त हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026