---Advertisement---

ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की अफवाहों के बीच Amitabh Bachchan ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, दिल की बात कहते हुए दर्द में दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan: ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अमिताभ बच्चन ने मचाई खलबली, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2024 2:01 अपराह्न | Updated: जुलाई 19, 2024 2:52 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों की तरफ से कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन इस सब के बीच अमिताभ बच्चन ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद लोगों का मानना है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की वजह से अमिताभ बच्चन दुखी हैं। इस पोस्ट के जरिए वह अपना दर्द बयां करते हुए नजर आए।

जिंदगी कभी आसान नहीं होती

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा काम पर वापसी कठिन लेकिन जिंदगी कभी आसान नहीं होती। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं अमिताभ।

अमिताभ को आई पिता की याद

दरअसल Amitabh Bachchan ने tumblr पर एक भावुक पोस्ट लिखा जिसमें वह अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुए नजर आए। उन्होंने लिखा बाबूजी के शब्दों को पढ़कर ऐसा लगता है कि वह वहीं मौजूद है और अपने विचारों से मुझे बता रहे हैं उनकी शिक्षाएं मुझे जमीन से जुड़े रहने और परिस्थिति चाहे जो भी हो अपने बड़ों के प्यार और आशीर्वाद से शक्ति प्राप्त करने को याद दिलाती है।

समस्या में माता-पिता और बड़ों की सलाह जरूरी

उन्होंने लिखा जब आप किसी ऐसी समस्या का सामना करते हैं जिसे तुरंत समाधान नहीं मिल पाता तो आप अपने माता-पिता और बड़ों की सलाह पर वापस लौटते हैं। उनका आशीर्वाद दिव्य है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा एक कवि की कविता ऐसी होनी चाहिए जैसे कि कोई व्यक्ति आपके सामने बैठा हो और आप उसके लिए उन शब्दों और विचारों को पढ़ रहे हो या लिख रहे।

बच्चन परिवार के लिए नाजुक समय

अमिताभ बच्चन के पोस्ट से खलबली मच गई और लोगों का मानना है कि वह अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों को लेकर काफी दुखी हैं और बच्चन परिवार के लिए यह नाजुक समय। गौरतलब है कि अभी हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में स्पॉट किया गया जहां वे दोनों अलग-अलग दिखाई दे रहे थे। उसके बाद तलाक की खबरें एक बार फिर जोरो पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026