---Advertisement---

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ Amitabh Bachchan ने Nimrat Kaur से की बात! Aishwarya Rai Abhishek Bachchan तलाक रुमर्स के बीच क्यों चर्चा में आए बिग बी

Amitabh Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादीशुदा जिंदगी में चल रही अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन की एक पुरानी चिट्ठी हो रही है वायरल जिसमें वह निमृत कौर से कहते नजर आए ये बात, आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2024 5:24 अपराह्न | Updated: नवम्बर 12, 2024 6:14 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: निम्रत कौर (Nimrat Kaur) की तारीफ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) करते नजर आए। चौंकिए मत, दरअसल बिग बी की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो पुरानी है और उन्होंने निमृत कौर के लिए इसे लिखी थी। जहां एक तरफ अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की शादीशुदा जिंदगी में तनातनी की खबरें लगातार चर्चा में है। दूसरी तरफ चिट्ठी ने हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि यह चिट्ठी दसवीं फिल्म रिलीज के बाद की है जो अब एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में है वह भी उस समय जब अभिषेक बच्चन और निमृत का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है।

Nimrat Kaur की तारीफ में क्या बोले थे Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने निमृत कौर की तारीफ करते हुए लिखा था कि “हमारी मुश्किल से ही बातचीत या मीटिंग हुई होगी। यश राज फिल्म्स के इवेंट में। पिछली बार शायद एक ऐड के लिए कंप्लीमेंट दिया था लेकिन दसवीं में आपका काम बहुत शानदार है बारीकियां, जेस्चर से लेकर सब कुछ। मेरी तरफ से बहुत बधाई और इस काम के लिए सराहना।” इसके साथ-साथ अमिताभ बच्चन ने फूलों का गुलदस्ता भी निम्रत कौर के लिए भेजा था।

Amitabh Bachchan की चिट्ठी देख ऐश्वर्या राय के फैंस उतरे सपोर्ट में

जब यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग इस पर जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है।” तो दूसरे ने कहा याद कर लेता हूं एग्जाम के लिए। एक ने लिखा एक्चुअली बच्चन फैमिली निम्रत को डिजर्व करती है वे ऐश्वर्या को डिजर्व नहीं करते हैं। एक ने लिखा अब ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन से बेटर डिजर्व करती है तो एक ने लिखा ऐश्वर्या अभिषेक का तलाक कंफर्म।

‘आशीर्वाद की महक मेरी ज़िंदगी के हर क़दम पर बनी रहेगी’ Nimrat Kaur का जवाब

इस चिट्ठी की झलक खुद निम्रत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 8 अप्रैल 2022 को शेयर कर इसके कैप्शन में अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए नजर आई थी। उन्होंने लिखा था, “18 साल पहले जब मैं मुंबई शहर में कदम रखा था तो यह कल्पना करना कि अमिताभ बच्चन मुझे मेरे नाम से जानेंगे हमारी मुलाकात को याद करेंगे और एक टेलीविजन विज्ञापन में मेरी सराहना करेंगे और बरसों बाद इस फिल्म में मेरे द्वारा किए गए प्रयास के लिए एक नोट और फूल भेजेंगे। यह सब मेरे लिए एक दूर का सपना था शायद किसी और का और मेरा अपना भी नहीं।”

इसके साथ ही निम्रत कौर ने आगे लिखा, “आपको मेरा सहप्रेम, अनंत धन्यवाद। आज अल्फ़ाज़ और भावनाएँ, दोनों कम पड़ रही हैं। आपका यह स्नेहपूर्वक पत्र आजीवन मुझे प्रेरित करता रहेगा और आपके इस अमूल्य गुलदस्ता रूपी आशीर्वाद की महक मेरी ज़िंदगी के हर क़दम पर बनी रहेगी।आपसे मिली इस शाबाशी से एक चुप्पी महसूस हो रही है…जैसे किसी विशाल पर्वत या प्राचीन मंदिर के सामने होती है। आपकी श्रद्धापूर्वक, सदैव आभारी, निम्रत।”

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan मामले में क्या बोली थी Nimrat Kaur

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर लगातार खबरें आ रही है कि वे अब साथ नहीं है। ट्विस्ट तो तब आया जब अभिषेक बच्चन का नाम निम्रत कौर के साथ जोड़ा जाने लगा और यह कहा जाने लगा कि अभिषेक और ऐश्वर्या की दूरी की वजह कोई और नहीं बल्कि दसवीं एक्ट्रेस निम्रत है। हालांकि इस बारे में निम्रत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “मैं कुछ भी कहूंगी तो लोगों को भरोसा नहीं होगा इसलिए मैं अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं।” फिलहाल इस सब को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन अफवाहों का दौर लगातार जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026