---Advertisement---

Bigg Boss 20 में अरिश्फा खान की शायरी सुनकर आम्रपाली दुबे ने दिया ऐसा जवाब , देख हर कोई हैरान

Bigg Bogg 20 : टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 काफी मजेदार होता जा रहा है। शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें अरिश्फा खान घरवालों को शायरी सुना रही हैं। लेकिन तभी आम्रपाली दुबे ऐसा जवाब देती हैं कि, हर कोई दंग रह जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 6, 2026 3:30 अपराह्न

Bigg Bogg 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20:  टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 बढ़ते दिनों के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है। अभी हालहि में टेलीकास्ट हुए ‘संदेशे आते हैं’ एपिसोड में अरिश्फा खान ने  सारे विवादों को छोड़कर आम्रपाली  दुबे को उनके पिता के द्वारा  भेजा गया संदेशा अपनी लाइफ लाइन गंवाकर दिया। ये पल काफी इमोशनल था। लेकिन अब शो के नए प्रोमो में अरिश्फा खान बीबी हाउस में शायरी सुना रही हैं। इस दौरान यंग सहित अन्य कंटेस्टेंट काफी मजे ले रहे हैं। लेकिन तभी आम्रपाली दुबे एक ऐसा जवाब देती हैं। जिसे सुनकर हरकोई दंग रह जाता है।

Bigg Boss 20 में अरिश्फा खान की शायरी पर आम्रपाली दुबे ने दिया जवाब

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में अरिश्फा खान घरवालों को शायरी सुना रही हैं।  इस दौरान यंग डीएसए काफी एंजोए कर रहे हैं। अरिश्फा दिल को छूने वाली शायरी सुनाते हुए कहती हैं  ‘मेरे साथ तुम चलोगी तो बताओ। मुझे देख के मुस्कुराओगी तो बताओ। शराब पीने वाले हजार हैं मेरे पास। तुम चाय पियोगी तो बताओ। सु नाई जाती है। ‘

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

इस दौरान जब घरवाले अरिश्फा खान की तारीफ कर रहे होते हैं तो आम्रपाली दुबे झट से कहती हैं कि, ‘मैं जो तुम्हारे पास पहले से है उनके साथ जाती हूं।’  आम्रपाली का कहने का मतलब ये था कि, वो उनकी शायरी में शराब वाले दोस्तों के पास जाती हैं। ये सुनकर घरवाले हंसने लगते हैं।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली और अरिश्फा के विवाद

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच अकसर घर में विवाद होता रहता है। दोनों एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट करते हैं। जहां एक तरफ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे खुद को बिग सिनेमा और बिग शो की स्टार मानती हैं और अरिश्फा को रील वाली कहती हैं तो वहीं, अरिश्फा भी अपने आप को उनसे बेस्ट बताती हैं। दोनों ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ती हैं जब आपस में ना भिड़ती हों।  ऐसे में अरिश्फा खान की शायरी पर आम्रपाली का रिएक्शन काफी मजेदार है।  ये नया एपिसोड कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टर पर देख सकेंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026