---Advertisement---

Anand Mahindra की वजह से Kalki 2898 AD की बुज्जी को मिला पंख! प्रभास दीपिका की फिल्म में है अहम योगदान

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और जब भैरव के बुज्जी को 'कल्कि 2898 एडी' में लॉन्च किया गया तो उन्होंने इसके पीछे की कहानी बताई है। आइए देखते हैं क्या है यह पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 23, 2024 5:29 अपराह्न

Anand Mahindra
Follow Us
---Advertisement---

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कुछ ऐसा शेयर कर जाते हैं जी जिसे के बाद यूजर्स के होश उड़ जाते हैं। किसी भी चीज की तारीफ करने में आनंद कभी पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में बीते दिन कल्कि 2898 एडी से भैरव बुज्जी के साथ नजर आए जो लगातार चर्चा में है। ऐसे में आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म के निर्माण में उनकी अहम भूमिका है और उन्होंने इस बात की जानकारी फैंस को दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आनंद महिंद्रा चर्चा में आए थे जब मेकर्स ने उनसे मदद मांगी थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

आनंद महिंद्रा ने कहीं यह बात

महिंद्रा ने कल्कि 2898 एडी के धमाकेदार टीजर के साथ एक पुराने स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया है जिसमें मेकर्स ने उनसे मदद की मांग की थी। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “मजेदार चीज वास्तव में एक्सपर्ट होती है हमें बहुत गर्व है नाग अश्विन पर और उनके फिल्म निर्माता की जमात जो बड़ा खोजने से नहीं डरती और मेरा मतलब वास्तव में बड़ा है चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली में हमारी टीम ने पावर ट्रेन कंफीग्रेशन वास्तुकला और प्रदर्शन का अनुकरण करके भविष्य के वहां के लिए कल्कि टीम के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद की। वास्तव में वहां पीछे के गोलाकार पहिए को शक्ति देने वाले दो महिंद्रा की मोटर पर चलता है और जयम आटोमोटिव ने यह सब एक साथ रखा। खेल शुरू करते हैं।

नाग अश्विन ने दिया धन्यवाद

वहीं इस पोस्ट के जवाब में नाग अश्विन ने लिखा, “धन्यवाद सर हमें असंभव सपने देखने में मदद करने के लिए और हमारी बुद्धि को पंख देने के लिए।

कुछ इस तरह नाग ने की थी मदद की मांग

आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट से इतना तो साफ है कि बुज्जी को बनाने में आनंद महिंद्रा का भी खास योगदान है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें नाग अश्विन यह कहते हैं डियर आनंद महिंद्रा सर हम मिस्टर बच्चन प्रभास और दीपिका के साथ प्रोजेक्ट के नाम की साइंस फिक्शन फिल्म बना रहे हैं। हम इस फिल्म की दुनिया के लिए कुछ ऐसी गाड़ियां बना रहे जो एकदम अनोखी है आज की टेक्नोलॉजी से बहुत आगे है अगर यह फिल्म वह करने में कामयाब हो जाती है जो यह करना चाहती है तो यह देश के लिए गर्व की बात होगी। मैं उसके बाद आनंद महिंद्रा भी नाग की मदद करने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने लिखा की हॉलीवुड की धुलाई होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026