---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: संगीत नाइट की पहली झलक आई सामने, भंडारे का आयोजन कर चर्चा में आए अंबानी, यहां देखें

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक तरफ भंडारे की झलक दिखाई जा रही है तो दूसरी तरफ संगीत नाइट की झलकियां सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 7:33 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर हर तरफ एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। 12 जुलाई को कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस जश्न को मुकेश अंबानी यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस सबके बीच कपल की वेडिंग को और स्पेशल बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद मुंबई वालों के चेहरे पर खुशी देखने लायक है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ संगीत नाइट से पहली झलक चर्चा में है। आइए देखते हैं।

भंडारे का किया गया आयोजन

अनंत-राधिका की शादी से पहले एंटीलिया में मुंबई के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें लोग खाने का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके खाने के लिए खास व्यवस्था की गई है। तरह-तरह के पकवान से लेकर कुर्सी पर बैठकर लोग इस भंडारे का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। भीड़ इस भंडारे में दिखाई दे रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एंटीलिया की झलक और वहां मौजूद लोग खाने का किस तरह से स्वाद ले रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग अंबानी की दरियादिली की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

संगीत नाइट की खास व्यवस्था

वहीं दूसरी तरफ संगीत नाइट से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद यह तो तय है कि यह शाम काफी हसीन होने वाली है। इस संगीत नाइट की वेन्यू को पिंक कलर में डेकोरेट किया गया है और डेकोरेशन की हर एक चीज काफी खास है। मेहमानों के लिए खास फोटोशूट की व्यवस्था की गई है जहां गोल्ड प्लेटेड अनंत और राधिका के नाम का साइन है। पैप्स की खास व्यवस्था है। सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड होने वाला है। लोगों को फिलहाल इंतजार है। पिछले लंबे समय से शादी लोगों के बीच काफी चर्चा में है और ऐसे में 12 जुलाई को यह इंतजार खत्म होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026