---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: किम कार्दशियन से लेकर बोरिस जॉनसन तक, जश्न में शामिल होने मुंबई पहुंचे मशहूर हस्तियां

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में विदेश से पहुंचे मेहमान, सोशल मीडिया पर तमाम झलकियां चर्चा में, आइए देखते हैं किसे किया गया स्पॉट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 10:40 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 12, 2024 11:21 पूर्वाह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: लो जी! आ गया वह दिन जिसका सब कर रहे थे बेसब्री से इंतजार। आज यानी 12 जुलाई को दुनिया गवाह बनेगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वीवीआईपी शादी का। मार्च से प्री वेडिंग की शुरुआत हुई और तब से जश्न का माहौल लगातार जारी है। वहीं आज से शुरू होने वाली ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिनों तक चलने वाला है जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुंबई नगरी दुल्हन की तरह सज गई है और सब इस जश्न पर नजरें टिकाए हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए भारत ही नहीं विदेश से भी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में आइए देखते हैं किन मशहूर हस्तियों को किया गया स्पॉट।

किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो कार्दशियन

मेहमानों की लिस्ट में शामिल दुनिया की मशहूर सिलेब्रिटी और हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो कार्दशियन मुंबई आ चुकी हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें उनकी टीम के साथ स्पॉट किया गया और इसकी तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी स्पॉट किया गया जो भारी सिक्योरिटी के बीच मुंबई पहुंचे हैं। यह पहली दफा नहीं है जब इंडिया में स्पॉट किया गया लेकिन अंबानी परिवार के जश्न में एक बार फिर वह तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।

सैमसंग के एग्जीक्यूटिव चैयरमैन का नाम शुमार

इस लिस्ट में सैमसंग के एग्जीक्यूटिव चैयरमैन जय वाई ली का नाम शुमार है जो इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं और वह शादी में नजर आने वाले हैं।

स्पॉट हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान अपनी सास के साथ स्पॉट हुए जो मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए तैयार हैं।

टोनी ब्लेयर को भी स्पॉट किया गया

यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को भी स्पॉट किया गया और वह अंबानी के फैमिली फंक्शन में शिरकत करते हुए नजर आने वाले हैं।

तीन दिनों तक चलेगा जश्न

इन सब के अलावा एक्टर जेफ कून्स, जे शेट्टी, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आज से शुरू होने वाला जश्न तीन दिनों तक चलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026

Viral Video

मार्च 12, 2026

Tanya Mittal

मार्च 12, 2026

Viral Video

मार्च 12, 2026

Aneet Padda

मार्च 12, 2026