---Advertisement---

लव जिहाद के आरोप पर Monalisa ने तोड़ी चुप्पी, क्या मुस्लिम पति को शादी के लिए बनाया महाकुंभ वायरल गर्ल ने हिंदू

Monalisa: महाकुंभ से वायरल होने वाली लड़की ने मुस्लिम युवक फरमान खान के साथ शादी कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई लेकिन इस सब के बीच उन्होंने बताया कि यह लव जिहाद नहीं है। उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2026 4:04 अपराह्न

Monalisa
Follow Us
---Advertisement---

Monalisa: महाकुंभ से वायरल गर्ल जिसकी आंख के दीवाने न जाने कितने लोग थे लेकिन इसके बीच वह नए विवाद में फंस चुकी है। दरअसल बीते दिन मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी को लेकर चर्चा में आई मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए लव जिहाद के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने हिंदू धर्म में शादी की है। इसके साथ ही अपने पति के साथ मोनालिसा ने यह भी कहा कि वह हर धर्म को बराबर मानती है। इस दौरान बर्थ सर्टिफिकेट से लेकर नाबालिग होने के आरोप तक पर वह अपनी बात करती नजर आई।

क्या भाई के साथ मोनालिसा की शादी करवाना चाहता था पिता

मोनालिसा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहती है कि हमारी जो शादी हुई है वह हिंदू रीति रिवाज में हुई है यह मेरे से शादी करना नहीं चाहता था लेकिन मैंने ही जबरदस्ती किया। मेरे घर में मम्मी पापा मेरी कही और शादी करवाना चाहते थे वह लड़का मुझे पसंद नहीं था। वह मेरे बुआ का लड़का था। बुआ के लड़के से अगर मैं शादी करूं तो वह मेरा भाई लगा इसलिए मैंने सोचा कि मैं शादी नहीं करूंगी। पापा मेरे साथ में आए थे लेकिन शादी में नहीं आए।

धर्म और लव जिहाद पर Monalisa हुई मुखर

इस दौरान महाकुंभ की वायरल गर्ल यह भी कहती है कि उनके पापा गुस्से में हैं और वह यह शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान मुस्लिम बॉयफ्रेंड से बने पति फरमान के साथ मोनालिसा यह कहती है कि मैं हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। यह लव जिहाद नहीं है। वहीं फरमान कहते हैं कि यह एक आर्टिस्ट है और हमारे लिए सभी धर्म एक ही है हम सभी धर्म को एक ही मानते हैं। सभी धर्म मेरा है। पति फरमान वायरल गर्ल मोनालिसा का साथ देते हुए कहते हैं कि मेरे लिए इसकी खुशी सबसे ऊपर है इसके साथ कोई भी जोर जबरदस्ती नहीं है।

उम्र को लेकर मोनालिसा ने दिखाया सबूत

इस दौरान मोनालिसा और उनके पति ने उनकी उम्र को लेकर भी सबूत दिखाते हुए नजर आए। जहां महाकुंभ वायरल गर्ल को बालिग बताया जाता है। फिलहाल इस शादी को लेकर विवाद जोरों पर है। गौरतलब है कि द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आने से पहले मोनालिसा ने फरमान खान के साथ शादी कर ली है। मध्य प्रदेश की रहने वाली यह वायरल गर्ल फिलहाल विवादों का विषय बन चुकी है क्योंकि अंतर धार्मिक शादी को लेकर लोग उन पर प्रहार करने में पीछे नहीं है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026