---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: निक-प्रियंका से लेकर माही-साक्षी तक, ये 5 पावर कपल स्टाइल में एक-दूसरे पर पड़े भारी

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: शादी में लगा सितारों का मेला, इन 5 कपल ने लूट ली पूरी की पूरी लाइमलाइट, आइए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन से नाम हैं शामिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 7:39 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: सितारों से सजी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शाम लेकिन ये 5 पावर कपल एक दूसरे पर भारी पड़े और पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। जी हां, इस लिस्ट में निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी तक का नाम शुमार है जिनका स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि इंडियन आउटफिट को उन्होंने जिस तरह से खास अंदाज में स्टाइल किया वह दिल चुराने के लिए काफी है। आइए देखते हैं किन 5 पावर कपल का अंदाज सोशल मीडिया पर है चर्चा में।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में टॉप पर शुमार है जिन्हें स्पॉट किया गया और वे एक बार फिर कपल गोल देने में कामयाब रहे। जहां तक प्रियंका के लुक की बात करें तो वह शिमर येलो लहंगा चोली को स्टाइल करती हुई नजर आई जिसके साथ उन्होंने सिंपल डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट को फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा डीप नेकलाइन ब्लाउज में काफी खूबसूरत लगी। वहीं निक पिंक शेरवानी को मैचिंग मोजड़ी को स्टाइल करते दिखे।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी

गोल्डन शिमर पठानी कुर्ते और सलवार को माही स्टाइल करते हुए नजर आए वहीं साक्षी धोनी लाइट ग्रीन लॉन्ग अनारकली सूट में नजर आई। वह अपने लुक को डायमंड नेकलेस और मांग टीका से कंप्लीट कर रही है।

जेनेलिया डिसूजा रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ऑल व्हाइट एथेनिक ड्रेस में दिखे तो वही अपने पति को ट्विन करती हुई जेनेलिया नावरी साड़ी को ज्वेलरी और दुपट्टे के साथ पेयर करती हुई नजर आई।

एटली और उनकी पत्नी प्रिया

इस लिस्ट में मशहूर डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया का नाम भी शुमार है जो एक बार फिर अनंत अंबानी और राधिका की शादी में कपल गोल देते हुए नजर आए। दोनों लाइट पिंक कलर की ड्रेस में ट्विन करते हुए दिखे।उनका इंडियन लुक फिलहाल चर्चा में है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

जश्न में राजकुमार राव जो व्हाइट इंडियन लुक में देसी वाइब्स देते हुए नजर आए। उन्होंने ऑफ व्हाइट शेरवानी को फ्लॉन्ट किया तो उनकी पत्नी रेड चिकनकारी लहंगे को स्टाइल करती हुई नजर आई। उन्होंने अपने लुक को माथे पर बिंदी के साथ ग्रीन रानी हार से कंप्लीट टच देती दिखीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026