---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: हॉलीवुड के ये नामी चेहरे हो सकते हैं वीवीआईपी शादी में शामिल, यहां देखें गेस्ट लिस्ट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को और खास बनाने के लिए हॉलीवुड के कई चेहरे आने वाले हैं नजर, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2024 5:55 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को होने वाली है और इस शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह 12 जुलाई से 14 जुलाई तक होने वाला है और इसके लिए अंबानी परिवार से तैयारी में जुटा है। इस सब के बीच मेहमानों की लिस्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि कई नामी सितारों को इस वेडिंग गेस्ट लिस्ट में शामिल किया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर हॉलीवुड से कौन से चेहरे आ सकते हैं इस शादी में नजर।

हॉलीवुड रैपर का नाम टॉप पर

रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में शामिल होने के लिए कैनेडियन रैपर और सिंगर ड्रैक को भी इनवाईट किया गया है। अंबानी परिवार की इस शादी के लिए गेस्ट की लिस्ट की लिस्ट में यह हॉलीवुड रैपर का नाम टॉप पर है।

हॉलीवुड स्टार की मेकअप आर्टिस्ट दिखेंगी

इस शादी में किम कार्दशियन की मेकअप आर्टिस्ट भी आ सकती है। जी हां, मारियो डेडोवानोविक का नाम भी सामने आ रहा है जो हॉलीवुड में काफी चर्चा में रहती है।

ये हेयर स्टाइलिस्ट भी बढ़ाएंगी शोभा

रिपोर्ट के मुताबिक किम कार्दशियन की न सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट बल्कि हेयर स्टाइलिस्ट भी शादी में शिरकत करेंगी। खास मेहमान की लिस्ट में क्रिस एपलटन का नाम भी सामने आ रहा है।

ये ज्वैलरी डिजाइनर आएंगी नजर

अनंत और राधिका की शादी को और खास बनाने के लिए जूलिया चाफे भी दिखाई दे सकती हैं जो अंबानी परिवार से काफी क्लोज है। कहा जाता है कि वह अक्षय अंबानी परिवार को कीमती और ट्रेंडी ज्वेलरी के बारे में मुखातिब करवाती है।

ये चेहरे जमाएंगे रंग

हॉलीवुड स्टार फोटोग्राफर्स और नामी चेहरे दिखाई दे सकते है जिसके नाम पर फिलहाल अटकलें जारी है। बॉलीवुड के तमाम सितारे इस शादी में शिरकत करते हुए दिखाई देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में कियारा आडवाणी से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन सहित कई नाम शामिल है जिन्हें शादी में देखने के लिए फैंस भी इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026