---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: खत्म होने वाला है इंतजार! यहां जानिए कब है वरमाला, रिसेप्शन और शादी का मुहूर्त

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर तैयारियां पूरी, आईए जानते हैं कब होने वाली है शादी और कब है वेडिंग रिसेप्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2024 6:38 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। मुंबई के जिओ सेंटर में कपल सात फेरे लेने वाले हैं और इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और देश-विदेश के दिग्गज चेहरे वाले हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कब बारात लेकर निकलेंगे अनंत अंबानी और कब है शुभ मुहूर्त। आईए जानते हैं आखिर किस लग्न में कपल एक दूसरे के हो जाएंगे। 3 दिन तक चलने वाली इस शादी के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है।

शुभ विवाह का मुहूर्त

12 जुलाई शुक्रवार को 3:00 बजे का बताया जा रहा है। जहां बारात और साफा पहने का रसम 3 बजे दोपहर होने वाला है वहीं कहा जा रहा है कि इस दौरान अनंत अंबानी साफ़ा पहनकर बारात लेकर राधिका को दुल्हनिया बनाने निकलेंगे।

कब है वरमाला

वरमाला की रस्म काफी खास होने वाली है और लोगों को इंतजार रहेगा कि आखिर अपने खास दिन पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट क्या पहनते हैं। किस सेलिब्रिटी डिजाइनर को वह अपने खास दिन के लिए चुनते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 8 बजे रात को वरमाला होने वाला है।

लग्न विधि का समय

लग्न विधि 9:30 बजे रात का बताया जा रहा है। हालांकि इस सब की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन 12 जुलाई का इंतजार लोगों को है।

कब होने वाला है आशीर्वाद समारोह

शादी फंक्शन के दूसरे दिन यानी 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सभी मेहमानों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। यह भी एक ग्रैंड फंक्शन होने वाला है जहां वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए दिग्गज सितारे और बड़े-बड़े बिजनेस टाइकून आएंगे।

वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन खास

वहीं 14 जुलाई रविवार को 6 बजे शाम से वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया है जो काफी खास होने वाला है। इसके लिए इंडियन आउटफिट को ड्रेस कोड के तौर पर रखा गया है। ऐसे में यह काफी खास होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026