---Advertisement---

मासी बनने की खुशी में झूम उठी Ananya Panday, ऐसे किया भांजे का ग्रैंड वेलकम

Ananya Panday की कजिन सिस्टर ने बेटे को जन्म दिया है जिससे एक्ट्रेस मासी बन गई हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने अपने भांजे का वेलकम किस तरह किया।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 8, 2024 12:43 अपराह्न | Updated: जुलाई 13, 2024 9:32 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में घिरी रहती हैं। इसी के साथ आपको बता दें एक्ट्रेस मासी बन गई हैं और उनकी चचेरी बहन अलाना पांडे ने एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया है। अनन्या होने वाले बेबी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थी और बेसब्री से बेबी के जन्म का इंतज़ार कर रही थी। यहीं अब एक्ट्रेस का इंतज़ार खत्म हो गया है जिससे उन्होंने काफी अनोखे अंदाज में उसका स्वागत किया। चलिए जानते हैं कैसे।

अलाना पांडे ने दिया बेटे को जन्म

बीते कई दिनों से इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी। यही नहीं अलाना और उनके पति इवोर मैकक्रे ने काफी समय पहले ही बच्चे का जेंडर रिवील कर दिया था। और अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे की एक वीडियो शेयर कर यह खुलासकिया कि, अलाना ने बेटे को जन्म दे दिया है। इसी के साथ बताते चलें अपनी इस वीडियो में कपल ने अपने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई जिसे देख लोग काफी ज्यादा खुश हो गए।

Ananya Panday ने ऐसे किया भांजे का ग्रैंड वेलकम

आपको जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस अनन्या पांडे मासी बनाकर काफी ज्यादा खुश हैं। अपनी इस खुशी को जाहिर करने और भांजे का ग्रैंड वेलकम करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलाना पांडे की वीडियो को रीपोस्ट किया और उसपर लिखा “मेरा ब्यूटीफुल बेबी बॉय, भांजा यहां हैं।” एक्ट्रेस की इस वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, वह अपने भांजे के आने से काफी ज्यादा खुश हैं।

क्या बच्चे के स्वागत में इवेंट प्लान करेंगी अनन्या?

अनन्या पांडे और उनकी फैमिली ने मिलकर अलाना पांडे के लिए एक ग्रैंड बेबी शॉवर प्लान किया था। अब जैसे ही उनके भांजे का जन्म हुआ है हर कोई उम्मीद में लगा है कि, वह जल्द उसके लिए एक ग्रैंड इवेंट प्लान करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026