---Advertisement---

बहन की शादी में पापा चंकी संग ठुमके लगाती Ananya Panday को देख यूजर्स को लगी मिर्च, कहा- ‘ये बेवड़ी है’

Ananya Panday: सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने पापा चंकी पांडे संग ठुमके लगा रही हैं। दोनों अलाना की शादी में स्टेज पर 'सात समंदर पार' पर डांस कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2023 2:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे की शादी हो चुकी है। इस शादी के दौरान कई वीडियो और फोटोज भी लगातार चर्चा में है। सोशल मीडिया पर जो एक डांस वीडियो खूब चर्चा में है वह किसी और की नहीं बल्कि अनन्या पांडे की है। वीडियो में अनन्या बहन की शादी पर ठुमके लगा रही हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस स्टेज पर मेहमानों के सामने कमरतोड़ डांस कर रही हैं। आइये देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

इस गाने पर नाच रही हैं अनन्या

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे पहले स्टेज पर अकेली होती हैं। बाद में वह कजन अहान के साथ ठुमके लगा रही हैं। हंगामा तो तब मच जाता है जब एक्ट्रेस के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर उनके पिता चंकी पांडे आ जाते हैं। बाप और बेटी की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। दोनों साथ में डांस कर धमाल मचा रहे हैं। बता दें कि अनन्या दिव्या भारती स्टारर सॉन्ग ‘सात समंदर पर नाच रही हैं। चंकी और अनन्या हर स्टेप पर जबरदस्त मूव्स दिखा रहे हैं और दोनों की जोड़ी कमाल की दिख रही है।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “बेवड़ी कहीं भी नाचने लगती है।” एक और यूजर ने कहा, “ये सच में बस कूद रहे हैं।” एक और यूजर ने कहा, “इसे डांस नहीं आता है।”

ग्लैमरस लुक में नजर आई थी अनन्या

बता दें कि अलाना की शादी में अनन्या सिंपल साड़ी लुक में नजर आई ठगी। इस दौरान वह लाइट ब्लू कलर साड़ी में दिखी जिसमें व्हाइट थ्रेड से बॉर्डर पर वर्क किया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर शिमरी ब्लाउज को कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने इस लुक को पर्ल डायमंड सिंपल ज्वेलरी से कम्पलीट किया है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026