---Advertisement---

Ananya Panday का फैशन में नहीं है कोई जवाब, फ्लोरल ड्रेस में इस लुक को देख Suhana Khan की भी हुई कायल

Ananya Panday: अनन्या पांडे का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देख ना सिर्फ फैंस बल्कि शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान की भी बोलती बंद हो गई है। वह कमेंट में अनन्या पर प्यार लुटाती हुई नजर आई। इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फ्लोरल ड्रेस में अनन्या का अंदाज देखने लायक है और वह किलर स्माइल से लोगों के पसीने छुड़ा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 12:22 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: अनन्या पांडे फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2‘ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म के प्रमोशंस में अनन्या जी जान से जुटी हुई हैं। वह अलग-अलग शहर में जाकर अपना जलवा दिखा रही है और ऐसे में वह हाल ही में पुणे पहुंची थी। पुणे से प्रमोशन का उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस आहें भरने लगे हैं। अनन्या पांडे की खूबसूरती को देखने के बाद स्टार किड्स और फैंस भी हैरान है क्योंकि अनन्या किसी भी फैशन और स्टाइल को कैरी करना जानती है। उन्हें पता है कि किस तरह खुद को स्टाइल करना है। ऐसे में उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

क्या खास रहा अनन्या के इस लुक में

अनन्या पांडे की लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने येलो फ्लोरल ड्रेस को कैरी कर रही है। इस ड्रेस में वह परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती दिखी। वहीं उनकी सादगी और सिंपलीसिटी ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस की यह ड्रेस वन स्ट्रिप है जिसे उन्होंने सिंपल पेंडेंट और इयररिंग्स से कंप्लीट किया है। मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में अनन्या की खूबसूरती देखने लायक है। उन्होंने सिंपल ओपन हेयर स्टाइल से अपने इस लुक में चार चांद लग रही है। अनन्या को देख लोगों की निगाहें थम गई और वह एक बार फिर चर्चा में है।

सुहाना खान ने कमेंट में कहीं ये बात

अनन्य पांडे के फैशन सेंस और उनका अंदाज देखना सिर्फ फैंस बल्कि से सेलेब्स भी हैरान रह गए हैं। यही वजह है कि लोग उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इस पर सुहाना खान ने लिखा “ड्रीमी गर्ल।” वहीं उनकी मां भावना पांडे भी कमेंट में प्यार लुटाती हुई नजर आई। इसके अलावा फैंस कमेंट कर रहे हैं और अनन्या की खूबसूरती पर फिदा हो रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ जल्दी सिनेमा घर में रिलीज होने वाली है। आयुष्मान खुराना के साथ उनकी यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघर में दस्तक देगी। वहीं इसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड है और कहा जा रहा है कि यह सिक्वल लोगों को पसंद आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026