---Advertisement---

जीभ से नाक छूने से लेकर इस एक्टर को फर्स्ट किस करने तक सुर्खियों में रही Ananya Panday, जानिए ये अनसुनी बातें

Ananya Panday: अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस की कुछ अनसुनी बातें फैंस से भी वाकिफ नहीं है। उनके नाक छूने के टैलेंट से लेकर कई ऐसी चीज हैं जो लोग लोगों के बीच चर्चा में है। आईए जानते हैं जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 7:30 पूर्वाह्न

ananya panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दोनों डेट करते हैं।हालांकि इस बारे में कपल ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अनन्या आज यानी 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है। ऐसे में आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे। यह बात सच है कि आज फैशन से लेकर स्टाइल के मामले में अनन्या का वाकई कोई जवाब नहीं है। आदित्य को डेट करने से पहले भी कई दफा अनन्या चर्चा में रह चुकी है।

जब कपिल के शो में अनन्या ने की थी यह हरकत

अनन्या पांडे उस समय काफी चर्चा में आ गई थी जब वह कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने जीभ को नाक से टच करने को टैलेंट बताया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था लेकिन यह बात सच है कि एक्ट्रेस के अंदर यह टैलेंट यूनिक है।

इस एक्टर को की थी पहली किस

अगर अनन्या पांडे की बात कर तो वह ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी सबसे पहले टाइगर श्रॉफ को पहली किस की थी। जी हां, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर के साथ अनन्या ने डेब्यू किया था और इस दौरान उन्होंने किस किया था। इस बात को लेकर अनन्या ने खुद एक रेडियो शो में खुलासा किया था।

एक्ट्रेस बनने से पहले फैशन से था लगाव

यह बात सच है कि अनन्य पांडे फैशन दिवा है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वह एक्ट्रेस बनने से पहले एक फैशन स्टूडेंट रह चुकी है। यही वजह है कि उनका फैशन सेंस वाकई कमाल का है और वह किसी भी लुक को कंफर्टेबल होकर कैरी करना खूब जानती है।

इस एक्टर को मानती है मैंटर

अनन्या पांडे सलमान खान को अपना मैंटर बताती है। वहीं लोगों का कहना था कि सलमान खान उन्हें लॉन्च करेंगे। लेकिन बाद में टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2में नजर आने वाली एक्ट्रेस सेल्फ में स्टार बन गई।

आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन है

अनन्या पांडे को लोग काफी पसंद करते हैं। यह बात सच है कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि एक्ट्रेस का दिल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़कता है। जी हां दरअसल वह आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026