---Advertisement---

Dream Girl 2 रिलीज से पहले ट्रोलिंग से खफा दिखीं Ananya Panday! कुछ इस तरह बयां किया दर्द

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बहुत जल्द ‘ड्रीम गर्ल 2′ में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन यह बात भी सच है कि उन्हें आए दिन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं हाल ही में ट्रोलिंग को लेकर अनन्या पांडे ने चुप्पी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2023 12:20 अपराह्न

Ananya Panday
Follow Us
---Advertisement---

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे बहुत जल्द ‘ड्रीम गर्ल 2′ में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन यह बात भी सच है कि उन्हें आए दिन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं हाल ही में ट्रोलिंग को लेकर अनन्या पांडे ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने दिल की बात सरेआम जाहिर की है। मीडिया संग बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने ट्रोल होने को लेकर अपनी फिलिंग्स बताई है और उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें फर्क पड़ता है लेकिन कुछ चीज उन्हें इग्नोर भी करनी पड़ती है। आईए जानते हैं आखिर ट्रोलिंग से कितना पड़ता है अनन्या को फर्क।

ट्रोलिंग से क्या प्रभावित होती हैं अनन्या पांडे

हाल ही में जब अनन्या पांडे से यह पूछा गया कि “क्या उन्हें बतौर एक्ट्रेस इस चीज से फर्क पड़ता है कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं या एक इंसान के रूप में वह ट्रोलिंग से कितना प्रभावित होती है।” इस पर अनन्या में कहा बतौर एक्टर तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है लेकिन एक इंसान के तौर पर मुझे फर्क पड़ता है। लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स इंसान होते हैं।” अनन्या पांडे ने भले ही ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात कह दी हो लेकिन एक्ट्रेस को यह बात पता है कि यूजर्स ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में है अनन्या

वहीं ‘ड्रीम गर्ल 2’ की बात करें तो अनन्या पांडे फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें आयुष्मान खुराना से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आने वाली है। वहीं फिलहाल दोनों इस फिल्म की प्रमोशन में जुटे हुए हैं और आए दिन प्रमोशन से तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट है और सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से अनन्या राज करती हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026